{"_id":"64edd544631c55164d0c6a23","slug":"liquor-boxes-and-cash-stolen-from-contract-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-3462-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ठेके से शराब की पेटियां और नकदी चुराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ठेके से शराब की पेटियां और नकदी चुराई
Tue, 29 Aug 2023 04:53 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 29 Aug 2023 04:53 PM IST
विज्ञापन
ठेका से शराब की पेटियां और नकदी चुराई
जंगला तोड़ दुकान में घुसे चोर, बेवर क्षेत्र में हुई वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
बेवर। गांव खांकेताल में सोमवार की रात चोरों ने एक देसी शराब के ठेका में चोरी की वारदात अंजाम दी। चोर जंगला तोड़ कर दुकान के अंदर घुसे। आठ पेटियां और हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। घटना के संबंध में थाने में तहरीर दी गई है।
गांव कौआटांडा निवासी विक्की उर्फ अनुराग की मां सत्यवती देवी के नाम एक शराब ठेका गांव खांकेताल में संचालित है। बताया कि सोमवार की रात निर्धारित समय पर सेल्समैन दुकान बंद करने के बाद घर चल गया। रात में किसी समय चोर जंगला तोड़ कर दुकान के अंदर प्रवेश कर गए। चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मंगलवार की सुबह जानकारी होने के बाद ठेके पर पहुंचे। पता चला कि चोर आठ पेटी देसी शराब और करीब 4500 रुपये चोरी कर ले गए। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद घटना स्थल का निरीक्षण किया। संचालन से जानकारी लेने के बाद तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।