फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Liquor boxes and cash stolen from contract

Agra News: किसान को धान रोपाई नहीं करने दे रहे रसूखदार

Tue, 29 Aug 2023 04:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 29 Aug 2023 04:55 PM IST
विज्ञापन
Liquor boxes and cash stolen from contract
किसान को धान रोपाई नहीं करने दे रहे रसूखदार
विज्ञापन



-जान से मारने की दी धमकी, करहल थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी



करहल। गांव गुडिय़ाहार में रसूखदार एक किसान को धान की रोपाई नहीं करने दे रहे हैं। असलहा लेकर घूम रहे हैं और किसान को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।


थाना क्षेत्र के गांव गुडिय़ाहार निवासी राकेश कुमार ने राजस्व टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में खेत की पैमाइश कराई थी। अब रसूखदार लोग असलहा लेकर खेत पर घूम रहे हैं। उसे खेत में धान की रोपाई भी नहीं करने दे रहे हैं। राकेश ने बताया कि उमेश चंद्र, रोहन सिंह, श्याम सिंह, कृष्ण पाल सिंह, करू सिंह, लवकुश निवासी गांव सहस उसे धमकी दे रहे हैं कि जान से मार देंगे। उसके मजदूरों को भी डरा धमका कर भगा दिया है। वह खेत में फसल नहीं कर पा रहा है। पुलिस ने किसान की तहरीर पर रसूखदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed