फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Liquor being smuggled by putting sticker of Amazon company on container

UP: कंटेनर पर अमेजन कंपनी का स्टीकर, पुलिस ने चेकिंग की तो रह गई हैरान; मिला कुछ ऐसा नहीं होगा यकीन

Thu, 24 Aug 2023 06:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 24 Aug 2023 06:34 PM IST
सार

पुलिस ने चेकिंग के लिए ऐसा कंटेनर रोका, जिस पर अमेजन कंपनी का स्टीकर लगा था। जब कंटेनर को खुलवाया गया तो अंदर का नजारा देखकर पुलिस हैरान रह गई। पुलिस को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि कंटेनर में इस तरीके से शराब की तस्करी की जा रही है। 
 

विज्ञापन
Liquor being smuggled by putting sticker of Amazon company on container
पुलिस गिरफ्त में आरोपी चालक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही 20 लाख रुपये की प्रतिबंधित शराब से भरे एक कंटेनर को चालक सहित पकड़ा है। पुलिस ने पकड़े गए अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा है। शराब की तस्करी आधुनिक तकनीकी का प्रयोग कर की जा रही थी। कंटेनर के डाले में एक डिवाइस लगाई गई। इसके साथ ही एक सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ था, जिससे गाड़ी का पीछा करने वाले पर चालक की नजर रहे।

विज्ञापन

मुखबिर से मिली थी सूचना 

एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह चार बजे के करीब मुखबिर ने कंटेनर के बारे में जानकारी दी, जिसमें हरियाणा के चंडीगढ़ से तस्करी कर शराब लाई जा रही थी। कंटेनर सिरसागंज की तरफ जा रहा था। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा, एसओजी प्रभारी नितिन त्यागी और उप निरीक्षक विक्रांत तोमर की संयुक्त टीम ने काम किया और नौशहरा के समीप कंटेनर को पकड़ लिया। कंटेनर चालक को पकड़ कर पूछताछ की तो उसने बताया कि उसे चंडीगढ़ से कंटेनर दिया था और बिहार दरभंगा पहुंचाना था। इसके एवज में उसे पांच हजार रुपये खर्चे और 15 हजार रुपये वहां तक पहुंचाने के दिए जाते हैं। यह उसका तीसरा चक्कर है। 

ये भी पढ़ें - दामाद ने बाथरूम में दी जान: ससुराल वालों ने रखी थी ऐसी शर्त, मजबूरी में उठाया खौफनाक कदम

विज्ञापन
विज्ञापन

लगाई गई थी डिवाइस

पुलिस ने जब डाला खोलने के लिए कहा तो उसने बताया साहब इसमें डिवाइस लगी हुई है। जब तक उसे नहीं खोला जाएगा। तब तक डाला नहीं खुलेगा। इसके बाद डिवाइस को गैस कटर से काटा गया और अंदर देखा तो सबके होश उड़ गए। पूरा कंटेनर हरियाणा मार्का शराब से भरा हुआ था, जिसमें 292 पेटी शराब थी। एसपी ग्रामीण ने बताया कि इसकी बाजार में कीमत लगभग 20 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है। उन्होंने पकड़े गए चालक का नाम मुकेश कुमार निवासी खावडा कलां थाना भट्टूखला फतेहाबाद हरियाणा बताया।

ये भी पढ़ें - शर्मनाक: युवती को बदनाम करने के लिए गंदी करतूत, शादी से पहले वायरल कर दिए ऐसे फोटो; हुई शर्म से पानी-पानी

विज्ञापन

फोन कर उसे बुलाया और थमा दी गाड़ी

पकड़े गये कंटेनर चालक मुकेश ने बताया कि उसके पास रोहतक से फोन आया था। फोन करने वाले ने बताया कि तुम्हें एक गाड़ी को चंडीगढ़ से दरभंगा बिहार पहुंचाना है। फोन पर वह पहुंच गया और उसे एक व्यक्ति ने चाबी और पांच हजार रुपये खर्चे के थमा दिए। उसे यह नहीं बताया गया कि कंटेनर में क्या भरा है। उससे कहा कि तुम गाड़ी को पटना होते हुए दरभंगा पहुंचा देना। वहां तुम्हें एक व्यक्ति मिलेगा, उसे गाड़ी दे देना। वही 15 हजार रुपये मेहनताना मिल जाएगा। उसने बताया कि उसे नहीं मालूम कि शराब तस्कर कौन हैं और किसकी शराब है। उसने बताया कि उसे यह भी नहीं बताया गया कि शराब कहां जाएगी। सिर्फ दरभंगा पहुंचाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed