{"_id":"5d49c3118ebc3e6ccf654a53","slug":"linter-fall-in-mainpuri-mainpuri-news-agr399830143","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिंटर गिरने से दंपती सहित चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिंटर गिरने से दंपती सहित चार घायल
विज्ञापन
06एमएनपी-35-हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग।
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बरनाहल कस्बे में मंगलवार देर रात उमेश वाल्मीकि के मकान का लिंटर गिर पड़ा। मलबे में दबने से दंपती सहित परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। घायलों को सैफई में भर्ती कराया गया है। बरनाहल कस्बे की वाल्मीकि बस्ती में उमेश वाल्मीकि का मकान है।
मंगलवार शाम को हो रही बारिश के चलते परिवार के सभी सदस्य घर में मौजूद थे। रात करीब आठ बजे मकान पर पड़ा ईंट का लिंटर गिर पड़ा। घर में मौजूद उमेश वाल्मीकि के अलावा पत्नी रेखा, पुत्र छोटे और पुत्री नेहा मलबे में दब गए। लिंटर गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला।
सभी घायलों को आनन फानन में इलाज के लिए सैफई भेजा गया है। वहां दंपती की हालत गंभीर बनी हुई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि उमेश वाल्मीकि की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उनका मकान काफी पुराना हो चुका है। लिंटर भी ईंट का बना होने के कारण जर्जर हो चुका था। पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते लिंटर गिर पड़ा।