फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Linemen attacked for refusing to steal electricity

बिजली चेकिंग करने गई टीम पर धारदार हथियार से हमला

Thu, 14 Jul 2022 09:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 09:00 PM IST
विज्ञापन
Linemen attacked for refusing to steal electricity
मैनपुरी। बुधवार की शाम को बकाया बिल जमा करने के लिए दो लाइनमैन भोगांव नगर में अपील कर रहे थे। यहां एक घर में बिजली चोरी की जा रही थी। मना करने पर युवक ने धारदार हथियार से लाइनमैनों पर हमला कर दिया। इससे एक को सिर में गंभीर चोटें आईं दूसरे लाइनमैन को युवक ने बंधक बना लिया, जो किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग निकला। आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

विद्युत निगम द्वारा एक मुश्त समाधान योजना का संचालन किया जा रहा है। बुधवार शाम को भोगांव विद्युत उपकेंद्र के दो लाइनमैन सोहन और वीनेश मोहल्ला सईद में बकाएदारों को जागरूक करने गए थे। यहां उन्हें यासीन उर्फ जग्गू पुत्र नौसे अली के घर में बिजली चोरी होते मिली। उन्होंने यासीन को केबिल हटाने के लिए कहा। इससे वह नाराज हो गया। जैसे ही सोहन और वीनेश बाइक पर बैठकर जाने लगे तो पीछे से यासीन ने धारदार हथियार से सोहन के सिर पर प्रहार कर घायल कर दिया। उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। वीनेश को बंधक बना लिया। किसी तरह वह जान बचाकर वहां से भागा। इस दौरान बकाया बिल के वसूले गए 36 हजार रुपये भी कहीं गिर गए। अवर अभियंता वहीद अहमद ने दोनों लाइनमैनों का सीएचसी भोगांव पर मेडिकल और उपचार कराया। लाइनमैनों की तहरीर पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गिरफ्तारी न हुई तो हड़ताल करेंगे लाइनमैन
विद्युत निगम में कार्यरत संविदा कर्मचारी और लाइनमैनों पर लगातार हमले हो रहे हैं। संविदा कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष सुबोध कुमार ने कहा कि अगर जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी नहीं गई तो जिले के लाइमैनल हड़ताल पर चले जाएंगे। इससे विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बाधित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइनमैन की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
रविंद्र बहादुर सिंह, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed