फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Linear Accelerator will Protect The Wound Of Cancer In Sn Medical College

कैंसर मरीजों के लिए अच्छी खबर, एम्स के बाद एसएन मेडिकल कॉलेज में होगी अत्याधुनिक मशीन

Mon, 02 Mar 2020 12:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 02 Mar 2020 12:11 AM IST
सार

अगले महीने से मिलने लगेगी सुविधा, 28 करोड़ की है लागत

विज्ञापन
Linear Accelerator will Protect The Wound Of Cancer In Sn Medical College
एसएन मेडिकल कालेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसएन मेडिकल कॉलेज के कैंसर के जख्म की सिकाई लीनियर एक्सीलेरेटर मशीन से होगी। मशीन के सेटअप लगाने का कार्य शुरू हो गया है। अगले महीने से मरीजों को इसकी सुविधा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


कैंसर रोग विभाग में मशीन सेटअप के लिए कार्य शुरू हो गया है, इसके लिए सुरक्षित रेडिएशन फ्री सेंटर बनाया जा रहा है। इसके लिए बेरीकेडिंग कर दी गई है। इस मशीन की कीमत करीब 28 करोड़ रुपये है। इसे ब्रेकीथेरेपी मशीन के पास लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


अभी तक यह सुविधा केजीएमयू और एम्स में ही है। एसएन में रोजाना 40-60 मरीजों की रेडियोथेरेपी दी जा रही है। प्राचार्य डॉ. जीके अनेजा ने बताया कि इससे कैंसर के मरीजों को बड़ी सुविधा मिलेगी, 40-50 दिन में इसका कार्य पूरा हो जाएगा। यह चुनिंदा मेडिकल कॉलेज में ही मशीन लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है खासियत
एसएन में अभी कोबाल्ट मशीन से कैंसर के जख्म की सिकाई हो रही है। इससे जख्म के आसपास की मांसपेशियां भी प्रभावित होती हैं। मरीज को साइड इफेक्ट भी होते हैं। लीनियर एक्सीलेरेटर मशीन से साइड इफेक्ट नहीं होते हैं। इससे सटीक जख्म की ही सिकाई होगी, आसपास की मांसपेशियाें को नुकसान नहीं पहुंचेगा। मरीजों को पीड़ा भी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed