फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Like Fatehabad Road development will take place till Dhanauli Airport it will be included in the limits

Agra: फतेहाबाद रोड की तरह धनौली एयरपोर्ट तक होगा विकास, शुरू हुई कवायद; निगम की सीमा में होगा शामिल

Sat, 21 Jun 2025 10:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 Jun 2025 10:34 AM IST
सार

आगरा  के फतेहाबाद मार्ग की तरह धनौली एयरपोर्ट मार्ग का भी विकास करने की तैयारी है। इस मार्ग को नगर निगम की सीमा में शामिल किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Like Fatehabad Road development will take place till Dhanauli Airport it will be included in the limits
फतेहाबाद रोड की तरह धनौली एयरपोर्ट तक होगा विकास - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 इनर रिंग रोड बनने के बाद फतेहाबाद रोड की तर्ज पर जगनेर रोड और धनौली का विकास होगा। अगले साल जुलाई में धनौली में एयरपोर्ट का काम पूरा होने और अक्तूबर तक संचालन शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

ऐसे में उससे पहले धनौली को नगर निगम सीमा में शामिल करने की कवायद शुरू कर दी गई है। बीते दिनों आगरा आए नोडल अधिकारी ब्रजेश नारायण सिंह ने मुख्य सचिव को भेजी रिपोर्ट में कहा है कि आगरा-जगनेर रोड पर सिविल एयरपोर्ट जिस जगह बनाया जा रहा है, वह क्षेत्र अभी ग्राम पंचायत के तहत आता है।
विज्ञापन


ऐसे में इसे अंतरराष्ट्रीय मानकों पर विकसित करना कठिन है। रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि इस क्षेत्र को या तो नगर निगम सीमा में शामिल किया जाए या एक विशेष विकास जोन घोषित कर यहां योजनाबद्ध और तेजी से विकास कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

नगर निगम ने शुरू की तैयारी
नोडल अधिकारी की रिपोर्ट के बाद नगर निगम ने धनौली को नगर निगम सीमा में शामिल करने की कवायद शुरू कर दी है। नगर निगम के राजस्व विभाग के अधिकारी धनौली को लेकर रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं कि उसके शामिल होने से निगम पर इसका कितना असर पड़ेगा ।

 

एयरपोर्ट आने के बाद इस क्षेत्र में तेजी से होटल, मॉल और रेस्तरां खुलना शुरू हो जाएंगे, ऐसे में भविष्य में नगर निगम को इसका फायदा मिल सकता है। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के मुताबिक धनौली ग्राम पंचायत को नगर निगम सीमा में शामिल करने के लिए रिपोर्ट तैयार की जा रही है, इसे शासन को भेजा जाएगा ।

 

एयरपोर्ट के बाहर बदल जाएगा नजारा
फिलहाल ग्राम पंचायत होने के कारण धनौली में सड़कों के किनारे कचरे के ढेर हैं। नाले पूरी तरह से चोक है और जगह-जगह गंदगी है। एयरपोर्ट बनने के बाद इस क्षेत्र की तस्वीर पूरी तरह से बदल जाने की उम्मीद जताई जा रही है। नोडल अधिकारी की रिपोर्ट में कहा गया है कि केवल रनवे और टर्मिनल बनाना ही पर्याप्त नहीं है। एयरपोर्ट के बाहर की तस्वीर भी बेहतर होनी चाहिए जो देश-विदेश से आने वाले अतिथियों को पहली झलक में ही आगरा की आधुनिकता को बयां करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed