{"_id":"685ce6c53721da8249000d26","slug":"lights-which-are-not-working-will-be-switched-on-nagar-nigam-is-starting-a-week-long-campaign-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Nagar Nigam: बंद पड़ी लाइटें होंगी चालू, नगर निगम शुरू कर रहा एक सप्ताह का अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Nagar Nigam: बंद पड़ी लाइटें होंगी चालू, नगर निगम शुरू कर रहा एक सप्ताह का अभियान
Thu, 26 Jun 2025 11:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 26 Jun 2025 11:50 AM IST
सार
नगर निगम ने तिरंगा लाइट, स्ट्रीट लाइट ठीक करने के लिए अभियान शुरू किया है। एक सप्ताह के अंदर बंद पड़ी लाइटों को सही कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
नगर निगम आगरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मानसून में खुले पड़े स्ट्रीट लाइट के तार और खराब पड़ी तिरंगा लाइटों को ठीक कराने के लिए नगर निगम ने सात दिन का विशेष अभियान शुरू किया है। शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों, ऐतिहासिक स्थलों, पर्यटन स्थलों और बाजारों की लाइटों को इस अभियान में चालू किया जायेगा।
नगर निगम के चीफ इंजीनियर विद्युत एवं यांत्रिक नगर निगम अजय कुमार राम ने बताया कि दो टीमें बनाई गई हैं, जो दिन और रात के समय स्ट्रीट लाइट, तिरंगा, डेकोरेटिव लाइट्स को तत्काल ठीक करेंगी। इसके साथ ही सड़क, फुटपाथ किनारे लगे पोल पर पीवीसी पाइप चढ़ाये जा रहे हैं ताकि करंट के कारण कोई हादसा न हो।
सभी पोल की चेकिंग के साथ खुले बॉक्स और तारों पर टेप लगाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कहीं भी खुला बॉक्स और तार देखें तो तत्काल नगर निगम के कंट्रोल रूम नंबर 1533 पर सूचना दें। अगर किसी क्षेत्र की लाइट खराब है तो शिकायत पंजीकृत कराई जा सकती है। शिकायतों को 24 घंटे में दूर किया जायेगा।