फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lightning killed two, three injured

बिजली गिरने से दो की मौत, तीन घायल

Mon, 30 Mar 2015 02:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 30 Mar 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
पिनाहट क्षेत्र के गांव सेरव में रविवार देरशाम महादेव मंदिर आश्रम में चल रहे कार्यक्रम के दौरान धमाके के साथ बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग झुलस गए। हादसे के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सेरव में रविवार शाम लगभग आठ बजे ग्राम प्रधान रामखिलाड़ी वाल्मीकि के पुत्र धर्मपाल (23) ने अपने बहनोई श्रीकिशन (50) निवासी गुदाऊ फीरोजाबाद के घर आने पर महादेव मंदिर पर कार्यक्रम रखा था। इसमें गांव के रघुवीर, पिनाहट के बृजमोहन और लटूरी भी शामिल थे। तभी अचानक धमाके के साथ बिजली गिरी। इससे धर्मपाल और श्रीकिशन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बृजमोहन, लटूरी और रघुवीर झुलस गए। घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। वहीं, उनके परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पिनाहट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से झुलसे लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed