फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lighting system in agra fort got damaged

आगरा किले में मुगलिया इतिहास से अनजान रह जा रहे पर्यटक, ये है वजह

Fri, 27 Apr 2018 05:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 27 Apr 2018 05:13 PM IST
विज्ञापन
lighting system in agra fort got damaged
लाल किला - फोटो : अमर उजाला
मुगलिया दौर की राजधानी में आगरा किले में शहंशाहों की कहानी, युद्ध में दौड़ते घोड़ों की टापों की गूंजती आवाज, शहंशाह का शाही फरमान...। यह सब किले में रंग-बिरंगी लाइटों के बीच लाइट और साउंड शो के जरिए बयां किया जा रहा था।  
विज्ञापन


लेकिन अब लाइट एंड साउंड शो की लाइटें खराब हैं और केवल आवाज ही सुनाई दे रही है। किले में इस शो के जरिए मुगलिया इतिहास जानने के लिए आने वाले सैलानी खुद को ठगा महसूस कर लौट रहे हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि हाल में ही शो की टिकट दरें बढ़ाई गई हैं। जनवरी, 2011 में तत्कालीन पर्यटन महानिदेशक अवनीश कुमार अवस्थी ने आगरा किला में लाइट एंड साउंड शो शुरू कराया था, लेकिन अब इसकी ज्यादातर लाइटें खराब हो चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

केवल दीवान-ए-आम में कुछ लाइटें जल रही हैं, जिनका साउंड शो से सामंजस्य ही नहीं है। सलीमगढ़, मच्छी भवन, रतन सिंह की हवेली, खासमहल की ओर और मोती मस्जिद की लाइटें खराब हो चुकी हैं। दर्शक केवल आवाज ही सुन पा रहे हैं। 

जबकि पूर्व में आवाज के साथ ही लाइट के जरिए मुगलिया इतिहास बयां हो रहा था। तब 1.45 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुए लाइट एंड साउंड शो में विदेशी पर्यटकों के साथ भारतीय सैलानियों की संख्या ठीक है। 

लेकिन बंद लाइटों के कारण वह शो आधा छोड़कर ही वापस लौट रहे हैं। हर दिन शो में यही हो रहा है। टिकट दर बढ़ाने के बाद शो का मेंटीनेंस ही नहीं हो रहा है।

शो अपग्रेड करने का प्रस्ताव

पर्यटन महानिदेशक अवनीश अवस्थी और केंद्रीय संस्कृति सचिव के साथ जेपी पैलेस में हुई बैठक में आगरा किला के इस शो को अपग्रेड करने का प्रस्ताव मांगा गया था। 

डीजी टूरिज्म अवस्थी ने लाइट एंड साउंड शो को अत्याधुनिक लाइटों के साथ साउंड सिस्टम को भी अपग्रेड करने को कहा था। लाइट के जरिए किरदारों को भी दिखाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अभी तक इस पर कुछ नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed