फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   light will be reachd in 480 schools

33.38 लाख की धनराशि से पहुंचेगी480 स्कूलों में बिजली

Tue, 09 Feb 2021 10:14 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
light will be reachd in 480 schools
मैनपुरी। जिले के 480 परिषदीय स्कूलों के छह हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है। इन विद्यालयों में शीघ्र ही बिजली का कनेक्शन किया जाएगा। कनेक्शन के लिए प्रति विद्यालय 6955 की धनराशि के हिसाब से कुल 33.38 लाख रुपये की धनराशि बिजली विभाग के खाते में भेज दी। इससे विद्यालयों में पंखों, लाइटों आदि के संचालन के साथ पानी की व्यवस्था बेहतर होगी। 480 विद्यालयों में अभी तक बिजली का कनेक्शन नहीं था।
विज्ञापन

सबमर्सिबल होने के बाद भी पानी की उचित सप्लाई नहीं हो पा रही थी। कम रोशन में बच्चों को पढ़ना पड़ता था। राज्य परियोजना निदेशक ने विद्यालयों में बिजली की व्यवस्था के लिए कनेक्शन कराने का निर्णय लिया। बीएसए विजय प्रताप सिंह ने बिजली विभाग को धनराशि भेजने के साथ शीघ्र कनेक्शन देने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

अब नहीं सूखेगा विद्यालयों का किचिन गार्डन
बिजली व्यवस्था न होने के कारण इन विद्यालयों में लगाई गई सबमर्सिबल नहीं चल पा रही थी। जिसके कारण विद्यालयों में लगी फुलवारी और किचिन गार्डन सूख जाता था। अब इस समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली विभाग को 33:38 लाख रुपये की धनराशि भेजी गई है। शीघ्र ही विद्यालयों को कनेक्शन मिलेगा। स्कूलों में बच्चों के लिए गर्मियों में हवा और पानी की बेहतर व्यवस्था होगी।
विजय प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed