फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Light rain in many areas with strong winds

Agra News: तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में हुई हल्की बारिश

Sun, 19 Mar 2023 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 19 Mar 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Light rain in many areas with strong winds
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कासगंज। पिछले 4 दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। रविवार को जिले के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। जिससे किसानों की चिंताएं बढ़ गईं। खेतों में किसानों की गेहूं की फसल पकने के लिए तैयार है। ऐसे में तेज बारिश होने पर गेहूं की फसल प्रभावित हो सकती है। किसान ऐसी स्थिति को लेकर परेशान है। अभी दो दिन और संवेदनशील है। क्योंकि 21 मार्च तक मौसम बिगड़ने का मौसम विभाग का अलर्ट है।
रविवार को जिन किसानों की सरसों की फसल कटी पड़ी थी उन्होंने आनन फानन में फसल को सुरक्षित रूप से रखा। वहीं जिन किसानों की फसल सूखकर तैयार थी, उन किसानों ने जल्दी- जल्दी फसल को सुरक्षित कर लिया। पिछले चार दिनों से लगाता जिले में बादल छाए हुए हैं। तेज हवा चल रही है और कई बार हल्की बारिश हो चुकी है। यह स्थिति किसानों को परेशान कर रही है। खेतों में इस समय जहां गेहूं की फसल तैयार है। तेज हवाओं से गेहूं की फसल खेतों में गिर गई है। सरसों की कटाई और मढ़ाई का काम चल रहा है। वहीं खेतों खाली खेतों में मूंगफली और मक्का की बुवाई का काम चल रहा है। जिन खेतों में मूंगफली मक्का की बुवाई हुई है। तेज बारिश से यह बीज खराब हो सकता है। वहीं पिछैती आलू की खोदाई का काम भी बारिश से प्रभावित हो सकता है। कृषि वैज्ञानिक और कृषि विभाग किसानों के लिए एडवाइजरी जारी कर चुके हैं। जिसमें खेतों की सिंचाई न करने को कहा गया है और सरसों की कटाई रोकने को कहा है। मौसम विभाग के अलर्ट का समय पूरा होने के बाद ही अब किसान खेतों में सरसों की कटाई का काम शुरू करेंगे। फिलहाल किसानों ने कटाई का काम रोक दिया है।
विज्ञापन


बोले किसान-
- तेज बारिश होने पर तंबाकू की फसल को नुकसान होगा। तंबाकू की फसल खेतों में तैयार है। इसको लेकर तंबाकू की खेती करने वाले किसान बेचैन हैं। क्योंकि अन्य इलाकों में तेज बारिश के साथ ओला भी पड़े ।
विज्ञापन
विज्ञापन

हीरा सिंह, बरसौंडा, अमांपुर

- मौसम को देखकर मूंगफली की बुवाई का कार्य प्रभावित है। जिन खेतों में मूंगफली की बुवाई की गई है। उन खेतों में तेज बारिश मूंगफली का बीज खराब हो जाएगा। खराब मौसम के कारण मूंगफली की बुवाई का काम प्रभवित हो रहा है- प्रेमपाल शाक्य, बाहुपुरा अमांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed