{"_id":"5f36cbae8ebc3e3cd9219108","slug":"light-problem-kasganj-news-agr4549232102","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइनलॉस रोकने की कवायद- अबर अभियंताओं को प्रतिदिन देनी होगी प्रगति रिपोर्ट, निर्देश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइनलॉस रोकने की कवायद- अबर अभियंताओं को प्रतिदिन देनी होगी प्रगति रिपोर्ट, निर्देश जारी
विज्ञापन
कासगंज। देहात क्षेत्र में 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने की कवायद की जा रही है। इसके लिए लाइनलॉस कम करने को अभियान शुरू किया गया है। अब तक सभी बड़े बकाएदार और लाइनलॉस वाले फीडरों को चिह्नित किया गया था। अब ग्राम पंचायतवार बिजली चोरी रोकने और वसूली के लिए अभियान तेज करने की कार्ययोजना बना दी गई है। अवर अभियंताओं को प्रतिदिन अपनी प्रगति रिपोर्ट उपखंडीय अधिकारी, अधिशासी अभियंता और अधीक्षण अभियंता को देनी होगी। साथ ही समय समय विधायकों से संपर्क कर उनसे अपेक्षित सहयोग मांगना होगा।
लाइनलॉस वाले फीडरों के कारण जिलेभर की विद्युत आपूर्ति पर प्रभाव पड़ रहा है। लाइनलॉस रोकने के लिए अधीक्षण अभियंता ने अवर अभियंताओं को नोडल अधिकारी नामित किया। सभी नोडल अधिकारियों ने बकायदारों की सूची और लाइनलॉस वाले फीडरों की सूची तैयार कर सहयेाग के लिए विधायकों को सौंपी है। अब ग्राम पंचायतवार अभियान की तैयारी की गई है। अधीक्षण अभियंता ने सभी अबर अभियंताओं को निर्देशित किया है कि वे प्रतिदिन शाम को अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपेंगे। जो अवर अभियंता जिस दिन रिपोर्ट नहीं सौंपेंगे उन्हें लापरवाह मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- सभी अवर अभियंताओं को प्रतिदिन रिपोर्ट सौंपनी होगी। शुक्रवार को बैठक कर अधीनस्थों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जो अवर अभियंता रिपोर्ट देने में अनदेखी करेंगे उन्हें लापरवाह माना जाएगा। - संदीप अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता।