{"_id":"5fac24ac8ebc3ec5f1252e23","slug":"light-mainpuri-news-agr467704780","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली तक दस उपकेंद्रों की बढ़ाई जाएगी क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली तक दस उपकेंद्रों की बढ़ाई जाएगी क्षमता
विज्ञापन
11एमएनपी-04-सिविल लाइन उपकेंद्र पर नया ट्रांसफार्मर लगाते कर्मचारी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। इस दिवाली बिजली निगम ने दस विद्युत उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि का तोहफा उपभोक्ताओं को दिया है। दिवाली से पहले ये काम पूरा हो जाएगा। इससे बिजली कटौती, लो वोल्टेज और ओवरलोडिंग की समस्या से निजात मिलेगी। अधिकारी इसे अंजाम देने में जुटे हुए हैं।
विद्युत उपकेंद्रों पर लोड अधिक होने और क्षमता कम होने के चलते अक्सर फॉल्ट, ब्रेकडाउन और लो वोल्टेज की समस्या आती है। इस दिवाली जिले के 750 गांवों के उपभोक्ताओं को बिजली विभाग ने इससे निजात दिलाने का तोहफा दिया है। इसके लिए बिजली निगम ने दस उपकेंद्रों को उच्चीकृत करने का काम शुरू कर दिया है।
ये काम दिवाली से पहले पूरा कर लिया जाएगा। अधीक्षण अभियंता रवि कुमार अग्रवाल ने बताया कि उपकेंद्र पांच उपकेंद्रों पर नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे, वहीं पांच पर क्षमता वृद्धि के लिए कार्य किया जाएगा। दो उपकेंद्रों पर विभाग ने काम पूरा भी कर लिया है, जिसमें सिमरऊ और औंछा शामिल हैं।
विज्ञापन
अनुरक्षण कार्य पर भी विशेष जोर
बिजली निगम द्वारा दिवाली पर बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए अनुरक्षण कार्य पर भी विशेष जोर है। इसी के चलते उपकेंद्रों के साथ ही बिजली लाइनों की भी मरम्मत कराई जा रही है। फॉल्ट न हो इसके लिए अवर अभियंताओं को पहले ही कमियां दूर करने के निर्देश दिए हैं।
किस उपकेंद्र पर कितनी बढ़ेगी क्षमता
उपकेंद्र का नाम पूर्व क्षमता वृद्धि के बाद क्षमता
बखतपुर 05 एमवीए 10 एमवीए
सिविल लाइन ग्रामीण 10 एमवीए 15 एमवीए
नवीगंज (जोत) 05 एमवीए 10 एमवीए
अरसारा 05 एमवीए 10 एमवीए
बरनाहल 18 एमवीए 20 एमवीए
औंछा 13 एमवीए 18 एमवीए
सिमरऊ 10 एमवीए 15 एमवीए
ज्योंती खुडिय़ा 10 एमवीए 15 एमवीए
चौराईपुर 08 एमवीए 10 एमवीए
ज्योंती देहात 10 एमवीए 15 एमवीए
जिले के दस विद्युत उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। दिवाली से पहले इसे पूरा कर लिया जाएगा। जनता के लिए बिजली निगम की ओर से ये दिवाली का तोहफा होगा।
रवि कुमार अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता विद्युत