{"_id":"5f5fa97a8ebc3e4d8d4de7ab","slug":"light-mainpuri-news-agr45928796","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौभाग्य योजना का कनेक्शन करने गई टीम से गाली गलौज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौभाग्य योजना का कनेक्शन करने गई टीम से गाली गलौज
विज्ञापन
किशनी। थाना क्षेत्र के गांव नगला बने में सोमवार को सौभाग्य योजना के तहत निशुल्क बिजली कनेक्शन देने गई टीम के साथ एक अराजकतत्व ने गाली गलौज की। आरोप है कि टीम के पास मौजूद टूल बॉक्स भी छीन लिया। जेई की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी।
विद्युत विभाग की ओर से सौभाग्य योजना के तहत गांव नगला बने में निशुल्क बिजली कनेक्शन देने के लिए टीम पहुंची थी। पॉवर हाउस पर तैनात संविदाकर्मी बसंत कुमार, दीपेंद्र, अजय कुमार, वीरभान आदि गांव में ग्रामीणों को योजना के बारे में बता रहे थे। आरोप है कि तभी गांव निवासी अनुज पुत्र राजेंद्र ने संविदाकर्मियों से गाली गलौज शुरू कर दी। कर्मचारियों के पारस मौजूद टूल बॉक्स भी छीन लिया।
गांव के कुछ लोगों के साथ मिलकर विभागीय कर्मचारियों को गांव के बाहर खदेड़ दिया गया। जेई संत कुमार की तहरीर पर पुलिस ने नामजद पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दी। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह का कहना है कि आरोपी को पुलिस शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।