फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Light and sound show at Shahid Smarak will start from first april

Agra: शहीद स्मारक पर एक अप्रैल से लाइट एंड साउंड शो...इन क्रांतिकारियों की वीर गाथाओं की दिखेगी झलक

Fri, 28 Mar 2025 12:19 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 28 Mar 2025 12:19 AM IST
सार

आगरा में संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक में म्यूजिकल फाउंटेन और लाइट एंड साउंड शो शुरू होने जा रहा है। इसमें अमर शहीदों की गाथाओं की झलक दिखेगी। इसके लिए शुल्क भी तय किया गया है।
 

विज्ञापन
Light and sound show at Shahid Smarak will start from first april
शहीद स्मारक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में चार साल के इंतजार के बाद संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक पर एक अप्रैल से म्यूजिकल फाउंटेन और लाइट एंड साउंड शो देख सकेंगे। इसके लिए 100 रुपये का शुल्क आगरा विकास प्राधिकरण ने तय किया है। विदेशी पर्यटकों के लिए 300 रुपये शुल्क रहेगा। 20 मिनट के इस शो को एक बार में 100 दर्शक देख सकेंगे।
विज्ञापन


बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 8.14 करोड़ रुपये की लागत से शहीद स्मारक पर लाइट एंड साउंड शो और म्यूजिकल फाउंटेन कार्यों का लोकार्पण किया था। इनमें 4.58 करोड़ से लाइट एंड साउंड शो और म्यूजिकल फाउंटेन 3.56 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने बताया कि एक अप्रैल से शो चालू हो जाएंगे।
विज्ञापन


जानेंगे अमर शहीदों की गाथा
अमर शहीदों की गाथा को लोगों तक इस शो के जरिए पहुंचाया जाएगा। हर दिन यहां 5 शो होंगे। म्यूजिकल फाउंटेन शो में देशभक्ति गीतों पर रंगे बिरेंगे फव्वारे आकर्षक छटा बिखेरेंगे। लाइट एंड साउंड शो की सि्क्रप्ट वरिष्ठ पत्रकार आदर्श नंदन गुप्त ने लिखी है। नेशनल चैंबर के पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने यहां लाइट एंड साउंड शो की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठा. राम सिंह के संकल्प को दी गई जगह
शहीद स्मारक बनने से पहले सेंट्रल जेल थी, जहां देश भर के स्वाधीनता सेनानियों और क्रांतिकारियों ने अमानुषिक यातनाएं सहन की। क्रांतिकारी योगेश चटर्जी ने यहां एक बार 141 दिन व दूसरी बार 111 दिन का अनशन किया था। अन्य क्रांतिकारियों ने भी कई बार भूख हड़ताल की थी। इसी जेल में क्रांतिकारी भूपेंद्र सान्याल, काकोरी ट्रेन एक्शन के क्रांतिकारी श्री मन्मथनाथ गुप्त, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, राममनोहर लोहिया, आचार्य नरेंद्र देव और राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त में बंदी रहे थे। शो में इन्हें जगह दी गई है, वहीं काला पानी के सेनानी ठाकुर राम सिंह ने शहीद स्मारक बनवाने के लिए जो संकल्प लिया, उसे भी लेजर के जरिए उकेरा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed