{"_id":"5f91c2748ebc3e1a2644420a","slug":"ligh-problem-mainpuri-news-agr464883618","type":"story","status":"publish","title_hn":"फॉल्ट ठीक करने गए संविदाकर्मियों को पीटा, एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फॉल्ट ठीक करने गए संविदाकर्मियों को पीटा, एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। थाना करहल क्षेत्र में नौरमई के पास बुधवार रात को बिजली का फॉल्ट ठीक करने गए संविदाकर्मियों को रसूखदारों ने पीट दिया। मीठेपुर चौकी पर इसकी सूचना दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बृहस्पतिवार को विभाग के उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद थाना करहल में नामजद एफआईआर दर्ज की गई।
करहल क्षेत्र के मीठेपुर विद्युत उपकेंद्र की लाइन में नौरमई प्लांट के पास अंडरग्राउंड केबल में बुधवार को फॉल्ट हो गया था। रात करीब आठ बजे संविदा लाइनमैन अनोज कुमार, वीरभान सिंह, सतेद्र सिंह, उदयवीर और अनिल लाइन सही करने पहुंचे। इसी दौरान वहां गांव नगला अतिराम निवासी विनय कुमार पुत्र प्रदीप, गौरव पुत्र अवनेश, अनुरुद्ध पुत्र शादीलाल और कुलदीप पुत्र चरन सिंह अपने साथियों के साथ आ पहुंचे। उन्होंने लाइन जोड़ने से मना करने के साथ ही मारपीट शुरू कर दी।
संविदाकर्मियों का आरोप है कि वे सभी नशे में थी। शोर मचाने पर जब लोग आए तो आरोपी वहां से भाग निकले। मामले की सूचना मीठपुर चौकी पुलिस को भी दी गई, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। बृहस्पतिवार को बिजली विभाग के अधिकारियों की पहल पर थाना करहल में चार नामजद व छह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़ितों का मेडिकल कराया है।