Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Life-saving vehicles turn deadly

Agra News: जानलेवा बन दौड़ रहीं जीवनदायिनी

Sun, 22 Nov 2026 02:35 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Life-saving vehicles turn deadly
खटारा वैन खरीदकर बिना मानक पूरे किए तैयार की जा रही एंबुलेंस
आगरा। हादसों के बाद तड़पते घायलों को समय से अस्पताल पहुंचाकर नया जीवन देने वाली एंबुलेंस जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण जानलेवा बन चुकी हैं। खटारा वैन खरीदकर बिना मानक पूरे किए तैयार की जा रही एंबुलेंस मरीजों की जान जोखिम में डाल रही हैं। जिले में 212 अनफिट एंबुलेंस का संचालन हो रहा है। इसके बावजूद आरटीओ और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बेखबर हैं।
विज्ञापन


परिवहन विभाग में 382 एंबुलेंस पंजीकृत हैं जिनमें 212 के पास फिटनेस प्रमाणपत्र नहीं है। इनमें जरूरी चिकित्सकीय मानकों का भी पालन नहीं किया जा रहा है। आपातकालीन स्थिति में मरीजों को देने के लिए मेडिसिन किट में 35 से अधिक तरह की दवाएं होनी चाहिए, ऑक्सीजन देने के लिए अंबू बैग, ऑक्सीमीटर, बीपी मापक यंत्र समेत कई अन्य चिकित्सकीय उपकरण होना आवश्यक है, जो इनमें नहीं है।
विज्ञापन

यहां तक कि एंबुलेंसों में चिकित्सकीय स्टाफ भी नहीं है। सिर्फ चालक के भरोसे ही मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाया जा रहा है। अनफिट और बिना चिकित्सकीय मानक के चल रही एंबुलेंसों की परिवहन विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जांच नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------

20 नामी अस्पतालों की एंबुलेंस अनफिट
अनफिट एंबुलेंसों का संचालन करने वालों की सूची में सिर्फ सरकारी और छोटे अस्पताल ही नहीं, शहर के 20 नामी अस्पताल भी शामिल हैं। इन अस्पतालों की एंबुलेंस भी अनफिट हैं। खटारा हाल में मरीजों को अस्पताल लाने और छोड़ने का कार्य कर रही हैं।
-----------------
ये मानक होने हैं जरूरी

मरीजों के लिए सुरक्षित स्ट्रेचर और लॉकिंग व्यवस्था।

ऑक्सीजन सिलिंडर, रेगुलेटर, ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम।

ब्लड प्रेशर मापने का यंत्र, स्टेथोस्कोप, मेडिसिन किट।

अंबू बैग, मास्क और सांस संबंधी आपात उपकरण।

सक्शन पंप, आईवी सेट, अग्निशमन यंत्र।

आपातकालीन लाइट और सायरन, पैरामेडिकल स्टाफ।
-------------------

वर्जन

बिना मानक-फिटनेस की एंबुलेंस से मरीजों की जान को भी खतरा है। ऐसे में खटारा और बिना मानक के एंबुलेंस की जांच और कार्रवाई करने के लिए कई बार आरटीओ से शिकायत कर चुके हैं। शासन को भी शिकायत भेजी है। - कृष्णवीर सिंह सिकरवार, जिलाध्यक्ष, ऑल यूपी एंबुलेंस ऑपरेटर्स वेलफेयर सोसाइटी
-------------

अनफिट एंबुलेंस के संचालकों को फिटनेस कराने के लिए फोन पर मैसेज भेजे गए हैं। अगर ये सप्ताह भर में नहीं कराते हैं तो जांच कर चालान किया जाएगा। बीते महीने भी 62 एंबुलेंस के चालान किए गए थे और 14 को सीज किया था। - अखिलेश द्विवेदी, आरटीओ प्रवर्तन

---------------

एंबुलेंस में चिकित्सकीय मानक जरूरी हैं। एंबुलेंस में मानकों की जांच कराने के लिए आरटीओ से बात करेंगे। इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम भी शामिल रहेगी। - डॉ. अरुण श्रीवास्तव, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed