{"_id":"6a04ef8e87d93299ec0ee683","slug":"life-saved-by-removing-stomach-cancer-one-kidney-and-a-25-kg-tumor-agra-news-c-25-1-agr1036-1057988-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पेट में कैंसर, एक किडनी और ढाई किलो का ट्यूमर निकालकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पेट में कैंसर, एक किडनी और ढाई किलो का ट्यूमर निकालकर बचाई जान
Thu, 14 May 2026 12:45 PM IST
आगरा ब्यूरो
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 12:45 PM IST
सार
एसएन मेडिकल कॉलेज में पेट के कैंसर के मरीज का छह घंटे तक ऑपरेशन चला। मरीज के पेट में करीब ढाई किलो का ट्यूमर था। इससे एक किडनी भी संक्रमित हो गई थी।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन के बाद मरीज के साथ चिकित्सकीय की टीम।
विस्तार
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में पेट के कैंसर के मरीज का छह घंटे तक ऑपरेशन चला। मरीज के पेट में करीब ढाई किलो का ट्यूमर था। इससे एक किडनी भी संक्रमित हो गई थी। दोनों को बाहर निकाला है। मरीज की हालत ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया।
कैंसर सर्जन डॉ. वरुण अग्रवाल ने बताया कि विजय (53) को पेट दर्द, भूख न लगना, कमजोरी और कुछ भी खाता तो उल्टी की शिकायत होती थी। पेट भी फूलता जा रहा था। सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में आने के बाद जांच की तो मरीज के पेट में ट्यूमर था, जिसने एक किडनी को भी संक्रमित कर दिया था। कुछ दिन और देरी होने पर दूसरी किडनी समेत अन्य अंग भी प्रभावित होते। ऐसे में मरीज की सर्जरी की, जिसमें करीब ढाई किलो ट्यूमर बाहर निकाला। एक किडनी भी निकालनी पड़ी, इससे दूसरी किडनी सुरक्षित रहेगी। मरीज को 10 दिन तक भर्ती रख कर निगरानी की गई।
हालत ठीक होने पर मरीज को डिस्चार्ज कर दिया है। चिकित्सकीय टीम में डॉ. गौरव सिंह, डॉ. अर्पिता सक्सेना, डॉ. योगिता, डॉ. शुभजीत, डॉ. ज़फर, डॉ. अर्पित शर्मा, डॉ. अश्वनी, डॉ. विवेक, डॉ. काजल, डॉ. विकास एवं डॉ. जसलीन रहे। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता और सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि निजी अस्पतालों में इसका खर्च 3-4 लाख रुपये आता। यहां निशुल्क हुआ है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन