फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Life of heart patients in danger in winter, two died

Agra News: सर्दी में हार्ट के मरीजों की जान आफत में, दो की मौत

Wed, 18 Dec 2024 05:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 18 Dec 2024 05:57 PM IST
विज्ञापन
Life of heart patients in danger in winter, two died
- आठ मरीजों को गंभीर हालत में कराया गया भर्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। पिछले कुछ दिनों से जिले का तापमान 6 डिग्री से नीचे चल रहा है। बुधवार को भी जिले का न्यूनतम तापमान छह डिग्री रहा। सर्दी के कारण जिले में हार्ट के मरीजों की दिक्कतें लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में जिले के अलग-अलग क्षेत्र निवासी दो लोगों की मौत हो गई।
महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में बुधवार को सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल की ओपीडी में 920 मरीज प्राथमिक उपचार के लिए पहुंचे। इनमें सर्दी, जुकाम के साथ हार्ट के मरीजों की संख्या अधिक रही। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में हार्ट अटैक के आठ मरीज बुधवार को भर्ती कराए गए। शहर के निकटवर्ती गांव मधाऊ के मजरा कुडरी निवासी रोशनलाल (70) को मंगलवार की देर शाम हार्ट अटैक पड़ा। परिजन उन्हें लेकर एक निजी डाॅक्टर के यहां पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला राजीव गांधी नगर निवासी राजवीर सिंह (75) को भी मंगलवार की रात हार्ट अटैक पड़ा। परिजन उन्हें आगरा ले जा रहे थे रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो- 4
नगर पालिका कर्मचारी को ड्यूटी के दौरान पड़ा हार्ट अटैक
मैनपुरी। नगर पालिका में कर विभाग में तैनात वसूली लिपिक सुरेश शाक्य बुधवार को नगर पालिका ड्यूटी पर थे। शाम करीब तीन बजे उन्हें ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक पड़ा। मौके पर मौजूद कर्मचारी उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जानकारी होते ही पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक गुप्ता, कार्यालय प्रभारी नगर पालिका वरुण मिश्रा, रविंद्र सिंह चौहान, राजनारायण सिंह मौके पर पहुंच गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed