फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Licenses of two vendors suspended for over rating of urea

यूरिया की ओवर रेटिंग करने पर दो विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित

Sat, 27 Nov 2021 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Licenses of two vendors suspended for over rating of urea
मैनपुरी। यूरिया की निर्धारित से अधिक कीमत पर बिक्री करने वाले दो विक्रेताओं पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। किसानों की शिकायत के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला कृषि अधिकारी ने दोनों विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

भोगांव तहसील क्षेत्र निवासी राजू पाठक ने ऑनलाइन जनसुनवाई के तहत शिकायत की थी।
इसमें कहा था कि नव्या खाद भंडार जगतपुर द्वारा यूरिया की अधिक कीमत वसूल की जा रही है। वहीं तहसील कुरावली क्षेत्र के निवासी इंद्रजीत ने भी ऑनलाइन शिकायत की थी कि सिंह उर्वरक केंद्र जीटी रोड कुरावली द्वारा अधिक कीमत पर यूरिया दी जा रही है। शिकायत के आधार पर जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्यप्रताप सिंह ने जांच कराई थी।
विज्ञापन

जांच में शिकायत सही पाए जाने पर दोनों उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। जिला कृषि अधिकारी ने दोनों विक्रेताओं को नोटिस जारी कर तीन दिन में अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं। साक्ष्य सहित संतोषजनक जवाब न देने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed