फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Licenses of those selling uncertified seeds will be confiscated

Agra News: अप्रमाणित बीज बेचने वालों के जब्त होंगे लाइसेंस

Sat, 08 Mar 2025 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 08 Mar 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Licenses of those selling uncertified seeds will be confiscated

विज्ञापन
बेवर। कस्बा स्थित मंडी में शुक्रवार को एसडीएम संध्या शर्मा ने आढ़तियों के साथ बैठक की। इसमें स्पष्ट कर दिया कि अप्रमाणित बीज बेचने वालों के लाइसेंस जब्त किए जाएं। अतिक्रमण पर सचिव नोटिस जारी कर कार्रवाई करें।

मंडी में बैठक के दौरान एसडीएम ने निदेशक मंडी समिति के आदेश का हवाला देते हुए सचिव को निर्देश देते दिए हैं। कहा है कि मंडी में अतिक्रमण करने वाले आढ़तियों को नोटिस जारी करें। एक सप्ताह के अंदर अतिक्रमण न हटने पर प्रशासन स्वयं कार्रवाई करेगा। बैठक में आढ़तियों ने बताया कि मंडी में करीब 100 लाइसेंस है, उनके लिए 50 दुकान ही उपलब्ध हैं। आढ़तियों ने एसडीएम से पक्की दुकानों की संख्या बढ़ाने की मांग की। बैठक में एसडीएम ने आढ़तियों को आईएसओ प्रमाणित बीज ही बेचने की बात कही। मूंगफली के बीज बिक्री]को लेकर मिल रही शिकायतों के बीच एसडीएम ने कहा कि किसान बीज खरीद के साथ ही खरीदार से रसीद जरूर लें। वहीं, बीज बिक्री करने वाले विक्रेता बिना प्रमाणित बीज कतई न बेचें। अप्रमाणित बीज बिक्री करते पाए जाने पर लाइसेंस निरस्तीकरण के साथ ही वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने मंडी का निरीक्षण किया, सचिव ने बताया कि बेवर मंडी को इस वर्ष 2.11 करोड़ का राजस्व का लक्ष्य दिया गया था। अब तक मंडी ने 2.85 करोड़ का राजस्व संग्रह किया है। जिसके चलते बेवर मंडी बी श्रेणी में आने की उम्मीद है, वहीं, राजस्व संग्रह का काम लगातार जारी है। बैठक के दौरान सचिव गौरव सिंह, मंडी सहायक मनोज कुमार, रमेश प्रधान, बॉबी दुबे, उदयवीर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed