फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   License revoked for Harsh firing and six weapons confiscated in Shamsabad agra

Agra News: शादी में  हर्ष फायरिंग करने पर लाइसेंस निरस्त, छह शस्त्र किए गए जब्त

Fri, 03 Jun 2022 03:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 03 Jun 2022 03:12 PM IST
सार

शमसाबाद के एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है।  पुलिस की जांच में वीडियो वर्ष 2016 का निकला। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को दी गई थी। 
 

विज्ञापन
License revoked for Harsh firing and six weapons confiscated in Shamsabad agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में शमसाबाद के गांव चितौरा के तीन भाई अपने छह लाइसेंसी शस्त्रों का दुरुपयोग कर रहे थे। बरात में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने जांच की। मामले में मुकदमा दर्ज कर लाइसेंस निरस्त कर दिए गए। आरोपियों के छह शस्त्र जब्त भी किए गए हैं।

विज्ञापन

इनके नाम थे लाइसेंस 

थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामले में एसआई जितेंद्र गौतम ने सात मई को मुकदमा दर्ज कराया था। गांव चितौरा निवासी फतेह सिंह के बेटों भगवान सिंह, लाखन सिंह और दिनेश सिंह शस्त्र धारक थे। भगवान सिंह के नाम पर एक पिस्टल और राइफल थी। दिनेश सिंह के नाम पर डबल बैरल बंदूक और रिवाल्वर थी। लाखन सिंह के नाम पर दो रायफल थीं। हाल ही में तीनों का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो शस्त्र चलाते नजर आ रहे थे। यह एक बरात का वीडियो था। पुलिस की जांच में वीडियो वर्ष 2016 का निकला। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को दी गई थी। सभी छह लाइसेंस निरस्त कर दिए गए। पुलिस ने शस्त्रों को जब्त कर लिया।

विज्ञापन

युवक के हथियार लहराने का वीडियो वायरल

इंटरनेट मीडिया पर बृहस्पतिवार को बाइक सवार युवक का हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल हुआ। पुलिस के मुताबिक, वीडियो राधे कृष्ण नामक युवक की फेसबुक आईडी से पोस्ट किया गया है। शोभायात्रा निकाले जाने के दौरान यह वीडियो बनाया गया। वायरल हुए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक बाइक पर तीन युवक सवार हैं। उनमें से एक युवक हथियार लहरा रहा है। थाना प्रभारी बरहन शेर सिंह ने बताया कि वीडियो के स्थान के बारे में कुछ जानकारी नहीं हो पा रही है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed