फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   License of fertilizer seller who closed his shop and ran away suspended

Agra News: दुकान बंद कर भागे उर्वरक विक्रेता का लाइसेंस निलंबित

Tue, 06 Aug 2024 10:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 06 Aug 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
License of fertilizer seller who closed his shop and ran away suspended
करहल में अहिंसा ट्रेडिंग कंपनी पर खाद-बीज की जांच करते अधिकारी। स्रोत विभाग
मैनपुरी। शासन के आदेश पर जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने उर्वरक की दुकानों के निरीक्षण के लिए टीमें गठित की थीं। मंगलवार को टीमों ने 28 दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकान बंद कर भागे विक्रेता का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन


उर्वरकों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। इसी के तहत मंगलवार को भी कृषि विभाग के अधिकारी और राजस्व विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने तहसीलों में उर्वरक की दुकानों का निरीक्षण किया। अलग-अलग टीमों ने कुल 28 दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान 4 उर्वरकों के नमूने लेकर जांच के लिए भी भेजे गए। वहीं आलीपुर खेड़ा में टीम आने की सूचना पर वैष्णा खाद भंडार संचालक दुकान बंद कर कहीं चला गया। इस पर जिला कृषि अधिकारी सूर्यप्रताप ने विक्रेता का लाइसेंस निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed