फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   License expired: Administration sent notice to 320 hospitals and labs

लाइसेंस समाप्त : 320 हॉस्पिटल-लैब को प्रशासन ने भेजा नोटिस

Tue, 21 Apr 2026 02:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
License expired: Administration sent notice to 320 hospitals and labs
आगरा। जिले में 320 हॉस्पिटल-पैथोलॉजी लैब के लाइसेंस की अवधि समाप्त हो गई है। इनके संचालकों को नोटिस भेजकर नए सिरे से लाइसेंस का आवेदन करने के लिए कहा गया है। आवेदन 30 अप्रैल तक किए जा सकते हैं। इसके बाद इनके लाइसेंस निलंबित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में बीते साल 1385 चिकित्सकीय संस्थान पंजीकृत हैं। इनमें से 320 अस्पताल-पैथोलॉजी लैब और रेडियो डायग्नोस्टिक सेंटर में अधूरे मानक मिलने पर इनके 2025-26 के लिए ही लाइसेंस नवीनीकृत किए गए थे। बाकी के 1055 के लाइसेंस 2025-2030 के लिए हैं। इनका पांच साल के लिए लाइसेंस जरूर दिया है, लेकिन मानकों का आकलन करने के लिए हर साल आवेदन करना होगा। 320 चिकित्सकीय संस्थानों के संचालकों को आवेदन करने के साथ 17 बिंदुओं पर रिपोर्ट और प्रमाणपत्र लगाने होंगे। एक मई से इनका भौतिक सत्यापन होगा। इनमें मानक पूरे नहीं मिलने पर लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

लाइसेंस होंगे निलंबित
करीब 320 चिकित्सकीय संस्थानों के लाइसेंस की अवधि समाप्त होने पर नोटिस देकर मानक पूरे करते हुए 30 तक आवेदन करने को निर्देशित किया है। इसके बाद इनके लाइसेंस निलंबित होंगे। - डॉ. अरुण श्रीवास्तव, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन



मानक पूरे करने के निर्देश

चिकित्सकीय संस्थानों के लिए जरूरी मानकों को पूरा कर आवेदन करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी तरह की परेशानी होने पर आईएमए की टीम भी सहयोग करेगी। - डॉ. पंकज नगायच, अध्यक्ष आईएमए


ये हैं प्रमुख मानक
- चिकित्सक और प्रशिक्षित पैरामेडिकल स्टाफ।
- आईसीयू है तो उपकरण और विशेषज्ञ का नाम।
- अग्निशमन विभाग की एनओसी-ऑडिट रिपोर्ट।
- बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण की एनओसी।
- बेसमेंट में वार्ड तो नहीं, बेड की संख्या।
- बाहर बोर्ड पर चिकित्सकों के नाम।
- चिकित्सकीय सुविधाएं और शुल्क का बोर्ड।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed