फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Level Crossings No. 8 and 9 on the Agra-Bandikui Rail Section to Remain Closed for Two Days.

Agra News: आगरा-बांदीकुई रेल खंड पर फाटक संख्या 8 व 9 दो दिन रहेंगे बंद

Thu, 26 Mar 2026 03:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Level Crossings No. 8 and 9 on the Agra-Bandikui Rail Section to Remain Closed for Two Days.
आगरा। आगरा-बांदीकुई रेल खंड पर स्थित ईदगाह–बिचपुरी तथा बिचपुरी–ईदगाह के मध्य फाटक संख्या 8 और 9 पर मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके कारण दो दिन फाटक बंद रहेंगे। यातायात को वैकल्पिक मार्ग से गुजारा जाएगा। रेलवे ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये निर्णय लिया है।
विज्ञापन

रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि फाटक संख्या 8 पर मरम्मत का कार्य 27 मार्च शुक्रवार को सुबह 07:00 बजे से शाम 07:00 बजे तक किया जाएगा, जिसके दौरान सड़क यातायात पूर्णतः बंद रहेगा। इस अवधि में फाटक संख्या 08 से गुजरने वाले हल्के वाहनों को पास स्थित फाटक संख्या 07 एवं 09 से होकर निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि फाटक संख्या 09 पर मरम्मत कार्य 28 मार्च शनिवार को सुबह 07:00 बजे से शाम 07:00 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान फाटक संख्या 09 से गुजरने वाले हल्के वाहनों के लिए फाटक संख्या 08 एवं 10 का वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है। उन्होंने जनसाधारण से अनुरोध किया है कि उक्त कार्य के दौरान सहयोग प्रदान करें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed