मुलायम सिंह को अंग दान देने के लिए खून से लिखा पत्र
सार
नगर के मोहल्ला कबीरगंज निवासी मोहित यादव उर्फ डीपी ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अपने खून से लिखकर भेजे गये पत्र में कहा है कि पार्टी के मुखिया संरक्षक मुलायम सिंह यादव की लंबी उम्र के लिये उसे अपना खून या कोई भी अंगदान की जरूरत पड़े तो वह सहर्ष तैयार है। वह सूचना मिलते ही तत्काल अंगदान के लिए दिल्ली पहुंच जाएगा। मोहित ने सपा संरक्षक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।
विज्ञापन