{"_id":"69bb1be969e7368a700e6924","slug":"let-us-welcome-the-new-year-the-arrival-of-upliftment-and-progresslet-us-welcome-the-new-year-the-arrival-of-upliftment-and-progress-agra-news-c-25-1-agr1030-1013804-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आओ स्वागत करें नववर्ष का, आगमन उत्थान और उत्कर्ष का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आओ स्वागत करें नववर्ष का, आगमन उत्थान और उत्कर्ष का
विज्ञापन
विजय नगर कॉलोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में संस्कार भारती जिला आगरा समिति की ओर से नव संवत्स
आगरा। आओ स्वागत करें नववर्ष का, आगमन उत्थान और उत्कर्ष का… जैसे उत्साहवर्धक संदेशों के साथ संस्कार भारती जिला आगरा समिति ने नव संवत्सर की पूर्व संध्या पर सरस्वती शिशु मंदिर विजय नगर कॉलोनी में काव्य संध्या का आयोजन किया गया। इसमें शहर के प्रतिष्ठित कवि-कवयित्रियों ने नववर्ष की शुभकामनाओं के साथ रचनाएं प्रस्तुत कीं।
सरस्वती वंदना के साथ काव्य पाठ का शुरुआत की गई। संचालन कर रहे कवि राजबहादुर सिंह राज ने राष्ट्रसेवा से प्रेरित पंक्तियों से श्रोताओं में जोश भर दिया। शीलेंद्र कुमार वशिष्ठ ने मैं घर-घर अलख जगाऊंगा, झंडा ऊंचा फहराऊंगा, सीने पर गोली खाऊंगा, पर वंदे मातरम् गाऊंगा सुनाकर खूब वाहवाही लूटी।
डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने नववर्ष की मंगलकामनाएं देते हुए सकारात्मकता का संदेश दिया। ओम केशव शर्मा, कृत बिहारी ‘बिरजू’ सहित अन्य कवियों ने भी नव सृजन, शांति और समता पर आधारित रचनाओं से वातावरण को भावपूर्ण बना दिया। इस दौरान काव्य संध्या में रामवीर शर्मा, अलका अग्रवाल, कांची ओस, दिया थाल, प्रभुदत्त उपाध्याय, उमाशंकर पाराशर आदि रचनाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। संयोजन आलोक आर्य और संचालन राजबहादुर सिंह राज ने किया। इस मौके पर दीपक गोयल, रामअवतार भदौरिया, यतेंद्र सोलंकी, राजेंद्र प्रसाद पांडेय, अशोक अग्रवाल और नितेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।