फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   'Let us know the duties along with our officers'

हम अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों को भी जानें

Sat, 27 Nov 2021 02:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
'Let us know the duties along with our officers'
आगरा। शहर के शिक्षण संस्थानों में शुक्रवार को संविधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्रों के साथ शिक्षकों को भी संविधान के प्रति शपथ दिलाई गई। संविधान के प्रति आदर और सम्मान का भाव रखने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि हम अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों को भी जानें।
विज्ञापन

बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय के राजनीति शास्त्र विभाग में ‘देश के संविधान में सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय व्यवस्था: समस्याएं और चुनौतियां’ विषय पर वेबिनार आयोजित किया गया। अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. पूनम सिंह ने किया। मुख्य वक्ता अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रो. मिर्जा असगर बेग ने कहा कि यदि हम अपने अधिकारों के बारे में जागरूक हैं तो अपने कर्तव्यों को भी जानें। अपने कर्तव्यों को महत्व दें तो हमें हमारा अधिकार अपने आप मिल जाएगा। कार्यक्रम में डॉ. अमित निगम, डॉ. रीना ने भी विचार व्यक्त किए। डॉ. अलका अग्रवाल, डॉ. नसरीन बेगम, डॉ. गुंजन चतुर्वेदी, डॉ. शशिप्रभा, डॉ. मीरा सिंह आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

आरबीएस कॉलेज में प्राचार्य डॉ. विजय श्रीवास्तव ने शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों से संविधान का पालन करने का आह्वान किया। संचालन डॉ. मनुकांत शास्त्री ने किया। डॉ. रामवीर सिंह चौहान, डॉ. राजीव शुक्ला, डॉ. अजय चाहर, डॉ. कृपाशंकर सिंह, डॉ. रंजन पोरवाल, डॉ. मृदुला सिंघल, डॉ. संजीव जैल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित इंजीनियरिंग संस्थान में डीन स्टूडेंट वेलफेयर (डीएसडब्ल्यू) प्रो. ब्रजेश रावत ने छात्रों व शिक्षकों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई। निदेशक प्रो. वीके सारस्वत के अलावा छात्रों ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में प्रो. अनिल गुप्ता, डॉ. एसके जैन, चंदन, विपिन, अजीत, दीपक कुलश्रेष्ठ, दीपक गुप्ता उपस्थित रहे। संचालन शैलेंद्र सिंह ने किया। - ब्यूरो
श्रीमती बीडी जैन गर्ल्स पीजी कॉलेज में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। राजनीति शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. अमृता श्रीवास्तव ने संविधान की विशेषताओं पर व्याख्यान दिया। प्राचार्या डॉ. वंदना अग्रवाल, डॉ. अनुराधा गुप्ता, डॉ. शिखा श्रीधर, डॉ. अनुपम शैरी, डॉ. रेनू वर्मा आदि की उपस्थिति रही।
कर्नल्स ब्राइटलैंड स्कूल में संसद सभा के कार्यक्रम का प्रसारण छात्रों ने देखा। संविधान की विशेषताओं पर चर्चा की। विद्यार्थियों ने कविता पाठ के माध्यम से डॉ. भीमराव आंबेडकर व बाकी संविधान निर्माताओं को याद किया। प्रधानाचार्या रूबीना खानम, विवेक द्विवेदी, गीता दयाल, गीता अग्रवाल, रेखा शर्मा ने सहयोग दिया।
- महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में एनएसएस के स्वयंसेवकों ने संविधान दिवस मनाया। निबंध और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की। प्रधानाचार्य डॉ. अतुल जैन, कैलाश चंद, श्यामलाल, श्यामवीर सिंह, डॉ. विकास मिश्रा, सुबोध कुमार जैन, पंकज कश्यप ने विचार व्यक्त किए। संचालन कार्यक्रम अधिकारी शुभम पाठक ने किया।

आरबीएस इंटर कॉलेज में एनएसएस के स्वयंसेवकों की ओर से आयोजन हुआ। संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई। मेजर विवेक वीर सिंह, जितेंद्र सिंह, अजय श्रीवास्तव, डॉ. दुष्यंत सिंह, नीरज कुमार सागर, विमल कुमार सिंह चौहान की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed