{"_id":"61d59d2dd6171f1300318881","slug":"leopard-foot-steps-found-in-nauhjheel-express-way-mathura-people-in-panic","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में तेंदुआ का खौफ: तीस घंटे के सर्च ऑपरेशन में मिले तेंदुआ के पैरों के निशान, खोजबीन में जुटीं दो टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में तेंदुआ का खौफ: तीस घंटे के सर्च ऑपरेशन में मिले तेंदुआ के पैरों के निशान, खोजबीन में जुटीं दो टीमें
Thu, 06 Jan 2022 12:01 AM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:01 AM IST
सार
तेंदुआ की तलाश में जुटी वन विभाग की टीम जल्दी ही क्षेत्र में पिंजरा लगा कर तेंदुए को पकड़ने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
तेंदुआ की तलाश करतीं टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में मंगलवार की सायं यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे जंगल में एक तेंदुआ दिखाई दिया था। इससे ग्रामीणों में दहशत है। तेंदुआ की तलाश में देर रात से ही वन विभाग की टीम जुट गई। बुधवार को वन विभाग के साथ वर्ल्ड वाइड सॉस एनजीओ की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। 30 घंटे बीत जाने के बाद भी तेंदुआ की तलाश पूरी नहीं हुई है, हालांकि जरैलिया से मीरपुर जाने वाले पथवा नाले के किनारे तेंदुआ के पैरों के निशान जरूर मिले हैं। इससे संभावना जताई जा रही है कि तेंदुआ पथवा नाले के रास्ते यमुना नदी के किनारे बरौठ खादर व मरहला मुक्खा खादर के जंगलों की ओर जा सकता है। वन विभाग की टीम में क्षेत्रीय वन अधिकारी एमबी सिंह, वन दरोगा विपिन कुमार, वन रक्षक भारत सिंह व दिनेश कुमार, वर्ल्ड वाइड सॉस एनजीओ के बचाव दल कर्मवीर सिंह, घनश्याम, हातम, मृदुल पाठक व श्रेष्ठ पचौरी शामिल रहे।
पिंजरा लगाने की तैयारी में वन विभाग
तेंदुआ की तलाश में जुटी वन विभाग की टीम जल्दी ही क्षेत्र में पिंजरा लगा कर तेंदुए को पकड़ने की तैयारी कर रही है। क्षेत्रीय वन अधिकारी एमबी सिंह ने बताया कि तेंदुए की निशानदेही पर चिन्हित स्थान पर पिंजरा लगाया जाएगा। तब तक स्थानीय ग्रामीणों को एहतियात बरतने की सलाह दी जाती है। अंधेरे व जंगल में अकेले जाने से बचें।
विज्ञापन
पिंजरा लगाने की तैयारी में वन विभाग
तेंदुआ की तलाश में जुटी वन विभाग की टीम जल्दी ही क्षेत्र में पिंजरा लगा कर तेंदुए को पकड़ने की तैयारी कर रही है। क्षेत्रीय वन अधिकारी एमबी सिंह ने बताया कि तेंदुए की निशानदेही पर चिन्हित स्थान पर पिंजरा लगाया जाएगा। तब तक स्थानीय ग्रामीणों को एहतियात बरतने की सलाह दी जाती है। अंधेरे व जंगल में अकेले जाने से बचें।
विज्ञापन