{"_id":"6159c2508ebc3e625240e09f","slug":"leopard-body-found-in-vrindavan-mathura-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: मध्यप्रदेश के तेंदुआ का शव धौरेरा के जंगल में मिलने से सनसनी, वन विभाग की टीम कराएगी पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: मध्यप्रदेश के तेंदुआ का शव धौरेरा के जंगल में मिलने से सनसनी, वन विभाग की टीम कराएगी पोस्टमार्टम
Mon, 04 Oct 2021 12:10 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 04 Oct 2021 12:10 AM IST
सार
वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू की है। माना जा रहा है कि तेंदुआ दो वर्ष का है। तेंदुआ की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
मथुरा: तेंदुआ का शव मिलने के बाद पहुंची टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा जनपद में वृंदावन के समीपवर्ती गांव धौरेरा और अहिल्यागंज में रविवार को उस समय दहशत फैल गई, जब जंगल में तेंदुआ के आने का शोर मचा। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व वन विभाग की टीम को जमीन में दफन तेंदुआ का शव मिला। वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तेंदुआ कहां से आया और उसके मरने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
गड्ढे में दबा था तेंदुआ का शव
रविवार की दोपहर अहिल्यागंज के जंगलों में वन्यजीव के आ जाने की सूचना पर वन विभाग के क्षेत्राधिकारी मेघराज शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अहिल्यागंज के आरक्षित वन क्षेत्र में एक गड्ढे में दबा हुआ तेंदुआ का शव बरामद कर लिया। शव से दुर्गंध आ रही थी। पुलिस के साथ पहुंची टीम ने शव को कब्जे में लिया। मेघराज शर्मा ने बताया कि शव दो वर्ष के तेंदुए का प्रतीत हो रहा है। प्रथम दृष्टया उसके शरीर पर कोई बड़ी चोट के निशान नहीं दिखाई दिए, लेकिन मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
ग्रामीणों ने देखा था पिछले दिनों
इधर, ग्रामीणों ने बताया पिछले दिन यह तेंदुआ भटकता हुआ खेतों की तरफ आ गया था। जहां किसी खेत में कटीले तारों की बाड़ में फंसकर वह घायल हो गया। बाद में मौत होने के बाद किसी ने जंगल में दफना दिया होगा। मेघराज शर्मा के मुताबिक इस इलाके में तेंदुआ या ऐसे किसी वन्यजीव के प्रमाण नहीं मिलते हैं। यह मध्यप्रदेश से भटककर यहां तक पहुंचा है और शव 24 घंटे पुराना है। उन्होंने बताया कि तेंदुए की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगा और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...
मैनपुरी में जानलेवा बीमारी: बुखार से महिला सहित नौ मरीजों की मौत, एक गांव में मिले 50 से अधिक बीमार