फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Leopard attacked farmer dogs saved his life in agra

Leopard Attack: आगरा के बाह में तेंदुए ने किसान पर किया हमला, कुत्तों ने बचाई जान, दूसरी घटना में बछड़े की मौत

Tue, 05 Jul 2022 05:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 Jul 2022 05:33 PM IST
सार

बीहड़ से सटे बाह क्षेत्र में तेंदुआ आने से ग्रामीणों में दहशत है। बीते तीन दिनों में तेंदुए के हमले की दो घटनाएं हो चुकी हैं। 

विज्ञापन
Leopard attacked farmer dogs saved his life in agra
चंबल में तेंदुआ (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले के बाह क्षेत्र में तेंदुआ आने से ग्रामीणों में दहशत है। गांव अभयपुरा में नलकूप पर सो रहे किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। वहां मौजूद कुत्तों ने उसकी जान बचाई। इधर, मऊ गांव में घुसे तेंदुए के हमले में खूंटे पर बंधे बछडे़ की जान चली गई। इससे दहशत में आए ग्रामीण बीहड़ के किनारे पहरेदारी करने को मजबूर हैं। वन विभाग की टीम ने भी तेंदुए की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। 

विज्ञापन

कुत्तों ने तेंदुए को भगाया

पहली घटना गांव अभयपुरा में शनिवार रात को हुई। गांव निवासी किसान कोमल सिंह (45) खेत में स्थित नलकूप पर थे। इसी दौरान पिल्ले पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। वह बचाने पहुंचे तो तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि नलकूप पर मौजूद तीन चार कुत्तों ने तेंदुए को घेर लिया। इस पर तेंदुआ चंबल के बीहड़ की ओर भाग निकला। हमले में जख्मी किसान इलाज के लिए सीएचसी पहुंचे। इस संबंध में रेंजर आरके सिंह राठौर ने बताया कि अभयपुरा गांव सामाजिक वानिकी क्षेत्र में है। फिर भी तेंदुआ या लकड़बग्गा के मूवमेंट के बारे में जांच की जाएगी। 

विज्ञापन

मऊ गांव में तेंदुए के हमले में बछडे़ की मौत 

मऊ गांव में रविवार की रात रामराज शर्मा की बेटी का विवाह समारोह था। इसी दौरान चंबल के बीहड़ से गांव में घुसे तेंदुए ने रामराज के घर के पास खूंटे से बंधे बछडे़ पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हमला देखकर परिजनों की चीख निकल गई। ग्रामीणों ने तेंदुए को बीहड़ तक खदेड़ दिया। बरात के दौरान भी तेंदुए के हमले की आशंका के चलते ग्रामीण डरे सहमे रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Leopard attacked farmer dogs saved his life in agra
मऊ गांव के ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

दहशत का आलम यह रहा कि सोमवार को दिन में भी ग्रामीण बीहड़ किनारे पहरेदारी करते दिखे। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। तेंदुए की तलाश में गांव किनारे के बीहड़ को खंगाला। रेंजर आरके सिंह राठौड़ ने बताया कि तेंदुए के हमले में बछडे़ की मौत की जानकारी मिली है। पीड़ित को नियमानुसार मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। 

दो शावकों के साथ दिखे नर-मादा

मऊ और आसपास के गांवों के लोगों ने बताया कि बीहड़ में दो शावकों के साथ नर मादा तेंदुए दिखे थे। उनके डर की वजह से चरवाहों ने बीहड़ में जाना बंद कर दिया है। कमोनी के पूर्व प्रधान ओम प्रकाश यादव ने बताया कि गांव किनारे तेंदुए और शावकों के पदचिह्न मिले थे। एक महीने पहले मऊ में तेंदुए के हमले में राजेश शर्मा का बछड़ा घायल हुआ था, कुछ दिन बाद उसकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed