फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lemon Prices Rise to Rs 250 Per Kg in agra

गर्मी से बचने के जतन हुए महंगे: आगरा में नींबू 250 रुपये किलो, खीरा-ककड़ी, पुदीना के दाम भी बढ़े

Sat, 09 Apr 2022 12:11 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 Apr 2022 12:11 AM IST
सार

सूरज के तेवर तल्ख हैं तो सब्जियों के दाम भी पसीने छुड़ा रहे हैं। पिछले दस दिनों में पारा चढ़ने के साथ सब्जियों के दाम भी चढ़े हैं। सबसे अधिक नींबू के। नींबू दस दिन पहले तक 150 रुपये प्रति किलो तक में मिल रहा था अब यह ढाई सौ से तीन सौ से तीन सौ रुपये किलो में मिल रहा है। अन्य सब्जियों और सलाद का भी यही हाल है।

विज्ञापन
Lemon Prices Rise to Rs 250 Per Kg in agra
आगरा में नींबू 250 रुपये किलो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। चिलचिलाती धूप पड़ रही है। इधर गर्मी से बचने के जतन महंगे हो गए हैं। आगरा में ककड़ी, खीरा और पुदीना के तेवर कड़े हैं तो नींबू तो ढाई सौ से तीन सौ रुपये किलो तक पहुंच गया है। इससे दानेदार शिकंजी के दाम दोगुने तक बढ़ गए हैं। ये और कसकता है जब चिलचिलाती धूप में रास्ते में प्यास बुझाने के लिए कोई प्याऊ नहीं दिखता। एमजी रोड पर भगवान टाकीज से कलक्ट्रेट तक कोई प्याऊ ही नहीं है। 

विज्ञापन


खीरा 20 रुपये बढ़कर 60 रुपये किलो में मिल रहा है। पुदीना पर दस दिनों में 20 रुपये बढ़ गए हैं। पहले जहां यह 60 रुपये किलो मिल रहा था वहीं अब 80 रुपये किलो में मिल रहा है। सिकंदरा मंडी के आढ़त व्यवसायी मनीष शर्मा ने बताया कि बाहर से आने के कारण हरी सब्जियों के दाम बढ़े हुए हैं। ककड़ी के भाव जरूरी कम हुए हैं। दस दिन पहले 80 रुपये किलो में बिक रही ककड़ी अब 60 रुपये किलो में मिल रही है।
विज्ञापन

 
सब्जी पहले अब 
नींबू 150 250
खीरा 40 60
पुदीना 60  80
प्याज 60 40
ककड़ी 60 80
तोरई 60 80
टिंडे 80 100
भिंडी 70 80
करेला 50 60
टमाटर 40 60
ग्वार फली 40 60
लहसुन 60 80
गाजर 40 60
हरी मिर्च 60 80
मटर 50   60
शिमला मिर्च 60 65
काशीफल 20 30
लौकी 25 40

(दाम रुपये प्रति किलो में हैं)

शिकंजी, नारियल की ठंडक महंगी

नींबू के भाव बढ़ने से गर्मी से राहत देने वाली शिकंजी महंगी कर दी गई है। एमजी रोड पर दानेदार शिकंजी के नाम से ठेलों पर एक गिलास पर 5-10 रुपये तक बढ़ गए हैं। नारियल की ठंडक भी महंगाई छाई है। नींबू पर महंगाई ने गन्ने के रस के दाम भी बढ़ा दिए हैं। जहां दाम नहीं बढ़े, वहां 10 और 20 रुपये में मिलने वाला गन्ने के गिलास का आकार छोटा हो गया है। 

अच्छी क्वालिटी का गन्ने का रस 20 से 25 रुपये का गिलास मिल रहा है। जो पहले 15 से 20 रुपये में मिलता था।  40 रुपये का हरा नारियल विगत दस दिनों में 60-70 रुपये तक पर पहुंच गया है। थोक फल विक्रे ता दीपक ने बताया कि बाहर से आने वाले फलों के दाम बढ़ गए हैं।

शिकंजी- विटामिन सी के साथ कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्निशियम का अच्छा स्रोत।
गन्ने का रस- हीट स्ट्रोक से बचने का अच्छा उपाय। पौटेशियम, कैल्शियम का अच्छा स्रोत।
नारियल पानी- नो कैलोरी ड्रिंक, गर्मी से राहत के सबसे अच्छा उपाय, मिनरल्स से भरपूर।
(डायटीशियन )   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed