फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lekhpals to resume work today; agitation called off.

Agra News: आज से लेखपाल करेंगे कार्य, आंदोलन खत्म

Mon, 12 Oct 2026 03:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 12 Oct 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Lekhpals to resume work today; agitation called off.
आगरा। आठ सूत्री मांगों को पूरा कराने के लिए चल रहा लेखपालों का धरना खत्म हो गया। सोमवार से वह सभी शासकीय कार्य करेंगे। इससे लोगों को कई दिनों से चल रही समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर लेखपाल आंदोलित थे। इनके ऑनलाइन कार्य के बहिष्कार से करीब 16 हजार जाति, आय, मूल, ईडब्ल्यूएस, वरासत आदि के प्रमाणपत्र व अन्य कार्य लंबित हो गए।
विज्ञापन

सदर तहसील के लेखपाल संघ के अध्यक्ष सत्यदीप सिंह ने बताया कि पदाधिकारियों की राजस्व प्रमुख सचिव सहित अन्य अधिकारियों के साथ हुई बैठक में दो मांगों भत्ता बढ़ोत्तरी और मंडलीय स्थानांतरण को पूरा करने का आश्वासन दिया गया है। इससे अब आंदोलन खत्म कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जिले में पदोन्नति का इंतजार का रहे 62 लेखपालों में 21 लेखपालों को राजस्व परिषद ने राजस्व निरीक्षक के लिए चयनित कर लिया। लेखपाल अनुराग यादव, जितेंद्र कुमार, दौलत राम, जय किशोर निगम, नेम कुमार यादव, सुरजन सिंह, शिवराज सिंह, दिगेंद्र कुमार सिंह, रघुराज सिंह, घनेंद्र सिंह, सतीश चंद कुशवाह, अतुल कृष्ण कौशल, अनिल कुमार, रविंद्र कुमार सिंह, तुकमान सिंह, शैलेंद्र कुमार, विनोद कुशवाह, अश्वनी कुमार, शैलेंद्र राजपूत, राहुल आजाद, गजेंद्र की पदोन्नति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed