फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lekhpal wanted accused in land scam arrested

भूमि घोटाले में वांछित आरोपी लेखपाल गिरफ्तार

Wed, 17 Mar 2021 10:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal wanted accused in land scam arrested
पुलिस हिरासत में भूमि फर्जीवाड़े का आरोपी लेखपाल प्रदीपेंद्र राठौर - फोटो : MAINPURI
बिछवां(मैनपुरी)। भोगांव क्षेत्र के गांव अहिरवा में एक हजार बीघा ग्रामसभा की भूमि घोटाले में वांछित आरोपी लेखपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले में तत्कालीन तहसीलदार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार को आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

तहसील भोगांव की ग्रामसभा अहिरवा में करीब एक हजार बीघा जमीन के घोटाले का मामला सामने आया था। डीएम की ओर से कराई गई जांच में पता चला था कि करीब एक हजार बीघा ग्रामसभा की जमीन को सीधे कंप्यूटर में दर्ज कर 47 लोगों को इसका मालिक बना दिया था। फर्जीवाड़े में एटा, इटावा, फिरोजाबाद सहित कई जिलों के लोगों को भी अहिरवा में 40 बीघा से लेकर 50 बीघा तक का भू-स्वामी घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन

तत्कालीन तहसीलदार अनिल कुमार कटियार ने नौ सितंबर 2018 को छह लेखपाल व एक रिटायर्ड रजिस्टर्ड कानूनगो सहित 50 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में कोतवाली क्षेत्र के राजा का बाग निवासी लेखपाल प्रदीपेंद्र सिंह भी आरोपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में प्रदीपेंद्र के खिलाफ वर्तमान में गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जा चुकी है। कुछ दिन पूर्व पुलिस उसे भगोड़ा घोषित कर चुकी थी। थानाध्यक्ष बिछवां विदेश त्यागी ने बताया कि मंगलवार की रात सूचना पर प्रदीपेंद्र को गिरफ्तर कर लिया। बुधवार को मेडिकल कराने के बाद न्यायालय में पेश किया। वहां से आरोपी लेखपाल को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed