फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lekhpal, sticks

अब बाइक नहीं साइकिल की सवारी क्यों करेंगे लेखपाल

Tue, 19 Nov 2019 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
lekhpal, sticks
19एमएनपी-34-शहर में बाइक रैली निकालते लेखपाल - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। लेखपाल संघ के प्रदेशीय आह्वान पर मंगलवार को लेखपालों ने जिलेभर में बाइक रैली निकाली। निर्णय लिया लेखपाल अब साइकिल की सवारी करेंगे। अधिकारियों के व्हाट्सएप ग्रुपों का भी बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

उप्र लेखपाल संघ के आंदोलन के तृतीय चरण में मंगलवार को लेखपालों ने सदर तहसील क्षेत्र में बाइक रैली निाकली। अपनी मांगों के संबंध में नारेबाजी की। लेखपालों द्वारा बाइक रैली में हेलमेट लगाकर सभी को हेलमेट पहनकर बाइक चलाने का संदेश दिया। सचिव पुष्पेंद्र चौहान ने बताया अब कोई लेखपाल सरकारी कार्य के लिए बाइक का प्रयोग नहीं करेगा। साइकिल का उपयोग करेंगे। अधिकारियों केे व्हाट्सएप ग्रुपों का बहिष्कार करेंगे। सारे आदेश राजस्व निरीक्षक के माध्यम से ही प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन

कुरावली में लेखपालों ने रैली निकालकर शासन द्वारा दिए जा साइकिल भत्ते का विरोध किया। उनका कहना था जब उनको साइकिल भत्ता दिया जाता है तो वह बाइक से क्षेत्र में नहीं घूमेंगे। देवेंद्र यादव, प्रदीप यादव, राकेश यादव, रजनेश कुमार, नरेंद्र सिंह, प्रेमसिंह, रश्मि यादव, लल्लन बाबू, किशनलाल, रामप्रसाद, विनोद भारती, मनोज कुमार, विपिन कुमार, ऋषि कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोगांव में लेखपालों ने वेतनमान, वाहन भत्ता बढ़ाने को लेकर बाइक रैली निकाली। जितेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार सक्सेना, शैलेद्र, हरवेश, अमित, दीपक, अकुंर, अमित, रवि, प्रीती यादव, अलका, मीरा, सचिन, अंकित, ललित, यतेन्द्र, विजेन्द्र, शिव कुमार, अनूप, अरविन्द, वरूण, नवनीत, महेश, ब्रहमानंद, प्रदीप गोयल, ब्रजेश, चंद्रपाल, मोती सिंह, बसंत दुबे, कौशलेंद्र मौजूद रहे।
किशनी में लेखपालों ने बाइक रैली निकालकर नारेबाजी की। स्वदेश कुमार, राजाराम भारती, राघवेंद्र प्रताप, वैभव सत्यार्थी, राजेश शाक्य, पंकज यादव, देवेंद्र प्रताप, प्रफुल्ल यादव, मोहित नंदन, रेनूबाला मौजूद रहे।
करहल में मांगों के संबंध में बाइक रैली निकाली। रास्ते भर नारेबाजी की। विनय प्रताप यादव, अनार सिंह यादव, रामप्रताप यादव, गंभीर सिंह, गौरव वर्मा, अलकेश यादव, अवनीश यादव, शिवेंद्र प्रताप, राजकपूर वर्मा, गीतिका यादव, रूबी, निशा यादव मौजूद रहे।

तहसील में नहीं आएंगे लेखपाल
मैनपुरी। लेखपाल संघ के प्रदेशीय नेतृत्व के निर्णय के अनुसार 20 नवंबर से कोई भी लेखपाल तहसील में काम नहीं करेगा। इस संबंध में लेखपाल संघ ने डीएम और एसडीएम को लिखकर दिया है। लेखपाल नियमावली के अनुसार क्षेत्र में रहकर ही क्षेत्र की सभी समस्याओं को मौके पर निपटाएंगे। केवल वेतन वाले दिन ही तहसील में पहुंचकर उच्चाधिकारियों के आदेशों का पालन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed