{"_id":"5dd971a88ebc3e54990b0ee1","slug":"lekhpal-mainpuri-news-agr4167071122","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी से लौट रहे लेखपाल की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी से लौट रहे लेखपाल की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
मृतक लेखपाल जगजीवन
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। शहर के करहल चौराहा के पास शुक्रवार शाम को ड्यूटी से लौट रहे लेखपाल की बाइक बच्चे को बचाने के प्रयास में फिसल गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सैफई में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एटा जनपद के अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव नगला बंदा निवासी जगजीवन राम (45) मैनपुरी तहसील में लेखपाल के पद पर तैनात थे। वह शहर के मोहल्ला छपट्टी में एक किराए के मकान में रह रहे थे। शुक्रवार शाम को वह ड्यूटी खत्म करके बाइक से घर लौट रहे थे। शाम करीब साढ़े छह बजे करहल चौराहा के पास पहुंचें तभी सामने से अचानक एक बच्चा साइकिल लेकर सामने आ गया।
उसे बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में ले जाया गया। सिर में गंभीर चोट होने से उन्हें सैफई रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के बाद ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद परिजन शव लेकर मैनपुरी आ गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उनके परिवार में पत्नी ऊषा देवी, पुत्र सिचेंद्र प्रताप, अखिलेश प्रताप और पुत्री तान्या हैं।