Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lekhpal did not testify for 32 years

Agra News: लेखपाल ने 32 साल से नहीं दी गवाही

Wed, 09 Aug 2023 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 09 Aug 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal did not testify for 32 years
भोगांव। अपर जिलाधिकारी न्यायालय में 32 साल से लेखपाल ने तहसील भोगांव से जाकर सरकार के पक्ष में साक्ष्य नहीं दिया है। ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी से ग्रामसभा को नुकसान पहुंचाने की शिकायत की है। जिलाधिकारी ने एसडीएम को क्षेत्रीय लेखपाल को निर्धारित तिथि पर साक्ष्य के लिए उपस्थित कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के ग्राम नगला जात की ग्राम प्रधान लक्ष्मी यादव ने जिलाधिकारी से शिकायत की है। शिकायत में कहा है कि ग्राम अहमदपुर का एक मुकदमा सरकार बनाम अशोक कुमार वर्ष 1991 से अपर जिलाधिकारी न्यायालय में विचाराधीन है। इसमें कब्जा करने वाले लोगों को लगभग 135 बीघा में खेती करने से रोका गया है। स्टे आदेश लगातार चल रहा है। लगभग 32 साल से चल रहे मुकदमे में क्षेत्रीय लेखपाल सरकार के पक्ष में साक्ष्य न्यायालय में पेश करने के लिए नहीं गए हैं।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान ने शिकायत में कहा है कि लेखपाल की मिलीभगत से कब्जेदार सरकारी जमीन पर खेती करके लाखों रुपयों का लाभ उठा रहे हैं। एसडीएम अंजली सिंह ने तहसीलदार नीरज कुमार दुबे को अहमदपुर के क्षेत्रीय लेखपाल को नौ अगस्त 23 को अपर जिलाधिकारी न्यायालय में साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed