फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lekhpal and kanoongo seem to be entrap over making heir without investigation in Agra land scam case

आगरा जमीन कांड: बिना जांच बना दिया वारिसान, असली मालिक मरा नहीं... जिंदा है; अब लेखपाल और कानूनगो परेशान

Wed, 27 Mar 2024 04:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 27 Mar 2024 04:00 PM IST
सार

जगदीशपुरा जमीन कांड मामले में टहल सिंह के फर्जी मृत्य प्रमाणपत्र के आधार पर वारिसान प्रमाणपत्र बना दिया गया। अब वारिस उमा देवी का दावा गलत साबित हो रहा है। लेखपाल और काननूगो ने मिलकर इन्हें वारिसान बनाया था। 

विज्ञापन
lekhpal and kanoongo seem to be entrap over making heir without investigation in Agra land scam case
आगरा सदर तहसील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में जगदीशपुरा जमीन कांड में टहल सिंह के सामने आने के बाद नए-नए मोड़ आ रहे हैं। टहल सिंह के जिस फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र के आधार पर सदर तहसील से वारिसान बना। उस पर हस्ताक्षर करने वाले लेखपाल, कानूनगो परेशान हैं। तहसीलदार से भी जवाब-तलब हो सकता है।

विज्ञापन


टहल सिंह की वारिस बता उमा देवी ने बैनारा फैक्टरी के पास 10 हजार वर्ग गज भूमि का दाखिल खारिज कराया था। हालांकि इस दाखिल को आपत्तियां व उच्च न्यायालय के स्थगन आदेश पर खारिज कर दिया गया। ऐसे में एक तरफ उमा देवी पर गलत दावा प्रस्तुत करने का आरोप है। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ उमा देवी का वारिसान प्रमाणपत्र पर सदर तहसील के लेखपाल, कानूनगो व तहसीलदार के हस्ताक्षर हैं। लेखपाल और काननूगो ने बिना जांच के प्रमाणपत्र जारी किया। गवाहों के आधार पर बने इस प्रमाणपत्र का सत्यापन नहीं कराया। मृत्यु प्रमाणपत्र फर्जी निकला। मृत्य प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए टहल सिंह का फर्जी आधार नंबर व श्मसान की रसीदें लगाई गईं। एसआईटी जांच में इस फर्जीवाड़े की परत खुल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर तहसील में राजस्वकर्मियों की लापरवाही सामने आने के बाद अफसर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। तहसीलदार अविचल प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। ऐसे में कुछ भी कहना उचित नहीं। पिछले दिनों टहल सिंह ने तहसीलदार और एसआईटी के सामने अपने बयान दर्ज कराए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed