फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   learning outcome examination in agra

जब छात्रों को पूछना पड़ा- मैम...प्रश्नपत्र पर चित्र में बंदर नहीं दिख रहा उत्तर क्या दें

Sat, 09 Nov 2019 02:35 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 Nov 2019 02:35 PM IST
विज्ञापन
learning outcome examination in agra
सिकंदरा स्थित परिषदीय प्राथमिक स्कूल में लर्निंग की परीक्षा देते विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
आगरा में विद्यार्थियों की उपलब्धि के स्तर का आकलन करने के लिए शुक्रवार को परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में लर्निंग आउटकम परीक्षा कराई। इसमें कक्षा पांच, छह, सात और आठ के विद्यार्थी शामिल हुए। कक्षा पांच के प्रश्नपत्र में चित्र आधारित प्रश्न में चित्र ही स्पष्ट नहीं था, इस पर बच्चे ड्यूटी शिक्षिका से इसके बारे में पूछते रहे। आगरा जिले में परीक्षा में कुछ 86,192 विद्यार्थी पंजीकृत थे।
विज्ञापन


परीक्षा पूरी तैयारी के साथ नहीं कराई गई, इससे अव्यवस्थाएं भी रहीं। प्रश्नपत्र में भी विसंगतियां रहीं। कक्षा पांच के विद्यार्थियों के लिए पहला प्रश्न पूछा गया कि ‘चित्र में बंदर क्या कर रहा है?’नीचे चित्र दिया हुआ है, लेकिन चित्र अस्पष्ट था। 
विज्ञापन


बच्चों को उत्तर लिखने के लिए चार विकल्प दिए गए थे, इसमें - ए. बंदर फल खा रहा है, बी. बंदर फल उछाल रहा है, सी. बंदर फल देख रहा है, डी. बंदर फल लेकर कूद रहा है। प्राथमिक विद्यालय सराय बेगा, प्राथमिक बालक विद्यालय, सिकंदरा में विद्यार्थी चित्र को समझ नहीं पाए। शिक्षिकाओं को परेशानी बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों में प्रश्नपत्र भी कम पहुंचे

learning outcome examination in agra
लर्निंग आउटकम परीक्षा का प्रश्नपत्र - फोटो : अमर उजाला
कुछ विद्यालयों में प्रश्नपत्र भी छात्र संख्या के अनुपात में कम पहुंचे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुरकिया में कक्षा-छह में 22 विद्यार्थी पंजीकृत थे, 21 उपस्थित हुए। यहां 16 प्रश्नपत्र ही पहुंचे थे। बाद में ब्लाक स्तर पर उपलब्ध कराए गए अतिरिक्त लिफाफे से प्रश्नपत्र मंगाए गए। शिक्षकों को ड्यूटी भी समय से नहीं मिल पाई। व्हाट्सएप के माध्यम से ड्यूटी पता चल पाई।

कक्षा पांच में 50 के बजाय 40 प्रश्न पूछे गए

शासनादेश के मुताबिक सभी कक्षाओं में 50-50 प्रश्न पूछे जाने थे। प्रत्येक प्रश्न दो अंक के रखे जाने थे। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री बृजेश दीक्षित के मुताबिक कक्षा पांच में महज 40 प्रश्न पूछे गए थे। प्रत्येक प्रश्न ढाई अंक का था।  

परीक्षा के माध्यम से शिक्षकों का भी मूल्यांकन

लर्निंग आउटकम परीक्षा के माध्यम से शिक्षकों का भी मूल्यांकन किया जाना है। प्रश्नपत्र का प्रारूप देखने के बाद यह शिक्षकों में चर्चा का विषय है। कक्षा पांच के प्रश्नपत्र में हिंदी, अंग्रेजी, गणित और पर्यावरणीय अध्ययन से जुड़े प्रश्न पूछे गए। बुकलेट में यह भी भरना है कि किस विषय को कौन से शिक्षक पढ़ा रहे हैं।

चित्र स्पष्ट न होने पर शिक्षकों ने मार्गदर्शन किया

बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार यादव ने बताया कि जिले में परीक्षा शांति से संपन्न हुई। कहीं से कोई बड़ी शिकायत नहीं आई। स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति भी ठीक थी। शिक्षकों ने परीक्षा में भरपूर सहयोग किया। कक्षा पांच में पहले प्रश्न का चित्र स्पष्ट नहीं था, शिक्षकों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed