{"_id":"6abece505def35a6ef022400","slug":"learned-a-lesson-in-hockey-even-before-the-final-agra-news-c-365-1-sagr1044-110142-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: हॉकी में फाइनल से पहले ही मिल गया सबक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: हॉकी में फाइनल से पहले ही मिल गया सबक
विज्ञापन
आगरा। पाकिस्तान के खिलाफ एशियाई खेलों में हॉकी के सेमीफाइनल में भारतीय टीम की रोमांचक जीत को आगरा के ओलंपियन और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान जगबीर सिंह ने खिलाड़ियों के लिए बड़ा सबक बताया। उन्होंने कहा कि भारत ने शानदार शुरुआत की लेकिन बड़ी बढ़त के बाद टीम ने खुद को सुरक्षित स्थिति में मान लिया। यही ढील दूसरे हाफ में भारी पड़ गई।
अर्जुन अवार्डी जगबीर ने कहा कि यह जीत भाग्य के सहारे मिली जीत जैसी रही। खिलाड़ियों के लिए यह एक सबक है। अच्छा यह रहा कि फाइनल से पहले ही टीम को यह सबक मिल गया। पहले हाफ में बड़ी बढ़त लेने के बाद भारतीय खिलाड़ी खुद को बहुत अच्छी स्थिति में मान बैठे। यही भारत के लिए मुसीबत बन सकती थी।
भारत ने पहले हाफ में 3-0 की बढ़त बनाई। इसके बाद पाकिस्तान ने जोरदार वापसी करते हुए भारतीय खिलाड़ियों की ढील का फायदा उठाया और मैच 3-3 से बराबर कर दिया। मुकाबला बराबरी पर पहुंचने के बाद भारत पर दबाव बढ़ गया। अंतिम क्षणों में अभिषेक के गोल ने भारत को 4-3 से जीत दिलाकर शूटआउट की नौबत आने से बचा लिया। जगबीर ने कहा कि शुक्र है भारत मैच जीत गया। दूसरे हाफ में पाकिस्तान ने बहुत अच्छा खेल दिखाया। फाइनल में इस तरह की ढील भारी पड़ सकती है। टीम को पूरे मैच में एकाग्रता बनाए रखनी होगी।