फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Leakage was found in two places in the pipeline, yet the leakage of diesel did not stop

पाइपलाइन में दो जगह मिला लीकेज, फिर भी नहीं रुका डीजल का रिसाव

Sat, 18 Dec 2021 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Leakage was found in two places in the pipeline, yet the leakage of diesel did not stop
कासगंज में रेलकर्मी डीजल पाइप लीकेज को ढूंढते रेलकर्मी - फोटो : KASGANJ
कासगंज। कासगंज जंक्शन रेलवे स्टेशन के डीजल प्वाइंट से लेकर डिपो तक बिछी डीजल की पाइपलाइन में लीकेज हो गया है। बृहस्पतिवार की शाम से रेलवे और आईओसी की टीमें डीजल पाइपलाइन का लीकेज तलाश रहीं थीं। पाइपलाइन में दो स्थानों पर लीकेज मिल चुका है, लेकिन फिर भी रिसाव नहीं रुक पा रहा है। टीमों का मानना है कि अभी और स्थानों पर लीकेज है।
विज्ञापन

कासगंज जंक्शन स्टेशन से लालपुर से होते हुए बिछाई गई रेलवे की डीजल पाइपलाइन में बृहस्पतिवार को लीकेज हो गया था। जिसको तलाशने के लिए रेलवे और आईओसी की टीमें लगीं। शुक्रवार रात तक दो लीकेज रेलवे की टीमों ने तलाश लिए। जिससे लगा कि अब डीजल का रिसाव बंद हो जाएगा, लेकिन लीकेज बंद करने के बावजूद भी रिसाव बंद नहीं हुआ। डीजल लगातार पाइपलाइन की सुरक्षा के लिए बनाई गई नाली में बह रहा है। हालांकि रेलवे की टीमें इस डीजल को सुरक्षित करने में जुटी हुई हैं। हालांकि रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि दो लीकेज मिलने के बाद रिसाव कुछ कम हो गया है।
विज्ञापन

पाइपलाइन बदलने पर विचार
पाइपलाइन को बदलने पर भी रेलवे विचार कर रहा है। रेलवे की ओर से आईओसी (इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन) से पूर्व में ही अनुबंध किया जा चुका है। इसलिए रेलवे आईओसी के अधिकारियों से भी संपर्क में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed