फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Leakage pipeline burst, water supply interrupted

लीकेज पाइप लाइन फूटी, जलापूर्ति हो गई बाधित

Wed, 29 Sep 2021 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Leakage pipeline burst, water supply interrupted
कासगंज में गली फूंकामल बाग तक की बिछी पाइप लाइन फूटने के बाद बहता पानी - फोटो : KASGANJ
कासगंज। नदरई गेट इलाके में कई दिनों से लीकेज पालिका की जलापूर्ति पाइप लाइन फूट गई। जिससे तेज धार के साथ पानी बहने लगा और घरों की जलापूर्ति बाधित हो गई। सूचना पर पहुंचे पालिका कर्मियों ने ओवरहेड टैंक से आपूर्ति बंद कराते हुए फूटी पाइपलाइन सही कराई है। इधर, लोगों का आरोप है कि पालिका कर्मी मनमानी करते हैं। अधिकारी भी कोई ध्यान नहीं देते। कई बार शिकायतों के बावजूद भी पाइपलाइन सही नहीं कराई गई।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर पालिका क्षेत्र की हद में गली फूंकामल बाग तक पानी की पाइप लाइन बिछी हुई है। जिससे लोगों के घरों तक पानी की आपूर्ति पहुंचती है, लेकिन यह पाइपलाइन बीते कई दिनों से लीकेज हो रही है। आरोप है कि पिछले दिनों पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों को समस्या से अवगत कराया था, लेकिन उन्होंने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। इसी का नतीजा रहा कि लीकेज ही पाइपलाइन फूट गई, तेज धार के साथ पानी बह रहा है। जिससे क्षेत्र में पानी की आपूर्ति की समस्या भी बढ़ गई है। इधर, सूचना पर पालिका की टीम पहुंच गई और ओवरहेड टैंक से पानी की आपूर्ति बंद कराते हुए पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य कराया है। क्षेत्रीय बाशिंदे अशोक कुमार का कहना है कि पाइपलाइन जगह-जगह लीकेज है। गंदा पानी पालिका की टोटियों से निकल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed