{"_id":"628fbef469b4da53c44f8650","slug":"lawyers-work-boycott-is-back-will-work-from-today-mainpuri-news-agr534852798","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों का दूसरे दिन भी जार रहा कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों का दूसरे दिन भी जार रहा कार्य बहिष्कार
विज्ञापन
मैनपुरी। वकील के साथ पुलिस कर्मियों द्वारा की गई मारपीट के विरोध में दीवानी के अधिवक्ताओं का बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार जारी रहा। बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल एसपी से मिला। कठोर कार्रवाई के आश्वासन पर बार ने कार्य बहिष्कार वापस लेने का निर्णय लिया है। 27 मई से दीवानी की अदालतों में नियमित रूप से काम करने का निर्णय लिया।
दीवानी के वकील चमन के साथ 22 मई को नुमाइश परिसर में पुलिस कर्मियों द्वारा की गई मारपीट के विरोध में दीवानी के वकीलों ने दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार किया। प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष सौरभ यादव और सचिव संतोष कुमार यादव राजू के नेतृत्व में एसपी से मिला। एसपी ने बताया कि लाइन हाजिर किए गए पुलिस कर्मियों केे खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है। बैठक दीवानी सभागार में हुई बैठक में एसपी के आश्वासन से संतुष्ट वकीलों ने कार्य बहिष्कार वापस लेने का निर्णय लिया। बैठक में जगदीश शाक्य, एएच हाशमी उर्फ नदीम, शिवकुमार यादव, ब्रजेंद्र सिंह यादव, आशुतोष पांडेय, वीरपाल सिंह राठौर, सुनील कुमार यादव, राहुल शाक्य, विनीत कुमार निगम, जीतू राजपूत मौजूद रहे।
वकीलों ने कार्य नहीं किया
भोगांव। तहसील में अधिवक्ता दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। न्यायिक कार्य नहीं होने से वादकारी केवल तारीख लेकर लौट गए। परिषद के अध्यक्ष शिवकुमार दुबे ने बताया कि दीवानी बार एसोशिएशन के अध्यक्ष सौरभ यादव ने पत्र भेजकर सहयोग दिए जाने को कहा था। मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार सोनू बघेल को ज्ञापन दिया। पूर्व अध्यक्ष शिशुपाल सिंह शाक्य, राजेश पांडेय, राजेश चौहान, जयकुमार दुबे, पंकज सक्सेना, रमेश चंद्र तिवारी, सुबोध सक्सेना, राज बहादुर सिंह, वीरेंद्र शाक्य, रामसेवक वर्मा, श्याम सिंह शाक्य, अशोक चौहान, बृजेंद्र सिंह, मेाहम्मद हनीफ, नईम अंसारी, तेज सिंह वर्मा, प्रशांत शाक्य मौजूद रहे। संवाद