फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lawyers will take out the procession today

आज प्रभातफेरी निकालेंगे अधिवक्ता

Wed, 08 Dec 2021 01:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Lawyers will take out the procession today
आगरा। हाईकोर्ट खंडपीठ स्थापना संघर्ष समिति ने मंगलवार को बैठक की। इसमें बुधवार को पार्षदों के साथ होने वाली बैठक और प्रभात फेरी निकालने पर विचार विमर्श हुआ। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया कि आगरा में जसवंत सिंह आयोग की रिपोर्ट को लागू कराने और केंद्र सरकार पर दबाव डालने के लिए पार्षदों को राजी किया जाएगा। कहा जाएगा कि खंडपीठ स्थापना के लिए अधिवक्ताओं के आंदोलन को अपना सहयोग और समर्थन दें। आमजन को भी आंदोलन से जोड़ें।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी अनूप शर्मा और अधर शर्मा के मुुताबिक, पार्षदों का जनता से सीधा संपर्क होता है। क्षेत्र के विकास का जिम्मा पार्षद पर है। ऐसे में आगरा में हाईकोर्ट खंडपीठ की स्थापना से ताजनगरी का विकास होने के साथ युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। अधिवक्ताओं का कहना है कि वर्तमान में सुलभ न्याय के लिए जस्टिस जसवंत सिंह आयोग की रिपोर्ट को लागू किया जाना आवश्यक है। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री फौरी तौर पर अपनी सहमति दे चुके हैं। केंद्रीय कानून राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल भी अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दे चुके हैं।
विज्ञापन

शहर के सभी पार्षदों को प्रस्तावित बैठक के संबंध में बताया जा चुका है। ज्यादातर पार्षदों ने अपनी सहमति भी दी है। बुधवार को पार्षदों की अधिवक्ताओं के साथ बैठक के चलते सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे और सुबह 11 बजे प्रभात फेरी निकालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता संघर्ष समिति के संयोजक मंडल प्रमोद शर्मा, एके भारद्वाज, दुर्ग विजय सिंह भैया ने संयुक्त रूप से की। संचालन सचिव हेमंत भारद्वाज और वीरेंद्र फौजदार ने किया। इस दौरान अभय पाठक, आगरा बार एसोसिएशन के सचिव रामप्रकाश शर्मा, राधेश्याम श्रीवास्तव, अजय पाठक, प्रवीन श्रीवास्तव, दीपक कुमार गुप्ता, अनिल तिवारी, राजीव कुलश्रेष्ठ, संघर्ष समिति के प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह, एसपी सिंह कसाना, वीएन पचौरी, हरिओम शर्मा, यतेंद्र गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed