फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lawyers will not work in revenue courts

Agra News: राजस्व न्यायालयों में काम नहीं करेंगे वकील

Mon, 01 Jul 2024 05:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 01 Jul 2024 05:51 PM IST
विज्ञापन
Lawyers will not work in revenue courts
राजस्व न्यायालयों में काम नहीं करेंगे वकील
विज्ञापन


-कलेक्ट्रेट के वकीलों ने बैठक कर नारेबाजी की



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। कलेक्ट्रेट के वकीलों ने सोमवार को जिला बार एसोसिएशन के सभागार में बैठक की। वकीलों ने कहा कि पुलिस वकीलों और परिजन के साथ होने वाले अपराध में गंभीरता नहीं बरत रही है। पुलिस की कार्यशैली से वकीलों में असंतोष है। निर्णय लिया गया कि मांगें पूरी नहीं होनेे तक वकील कलेक्ट्रेट के राजस्व न्यायालयों में काम नहीं करेंगे। बैठक के बाद वकीलों ने कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी की।

सोमवार को कलेक्ट्रेट के वकीलों ने जिला बार एसोसिएशन के सभागार में बैठक की। अध्यक्ष सवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि कलेक्ट्रेट के वकील रामपाल सिंह की पुत्री पूजा के साथ हुई घटना में दर्ज रिपोर्ट के बाद पुलिस ने धारा 307 हटा दी है। अवनीश सक्सेना के मामले में पुलिस रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि वकीलों के प्रति पुलिस का रवैया ठीक नहीं है।
विज्ञापन


बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि कलेक्ट्रेट के वकील राजस्व न्यायालयों का अनिश्चित कालीन बहिष्कार करेंगे। जब तक वकीलों की सभी मांगें नहीं मानी जातीं तब तक वकीलों का धरना जारी रहेगा। कलेक्ट्रेट के वकीलों ने बैठक के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। वकीलों के मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कराने की मांग की है। अध्यक्ष सवेंद्र यादव, अशोक दीक्षित, अवनीश सक्सेना, सौरभ पांडेय, संजीव यादव, देवेंद्र यादव, अभिषेक मिश्रा, अशोक कुमार, आशीष सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed