{"_id":"5d4ad20c8ebc3e6d206dedfa","slug":"lawyers-protest-against-apo-nutan-yadav-murder-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"नूतन यादव हत्याकांड: वकीलों ने प्रशासन को दिया ज्ञापन, 50 लाख की आर्थिक मदद की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूतन यादव हत्याकांड: वकीलों ने प्रशासन को दिया ज्ञापन, 50 लाख की आर्थिक मदद की मांग
Wed, 07 Aug 2019 07:01 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 07 Aug 2019 07:01 PM IST
विज्ञापन
घटना के विरोध में वकीलों ने दिया ज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा में सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) नूतन यादव की हत्या के बाद अधिवक्ताओं में आक्रोश है। जिला बार एसोसिएसशन के अध्यक्ष व महासचिव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने बुधवार को प्रशासन से ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न होने के साथ ही मृतक परिवार को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद दिलाने की मांग उठाई।
आगरा में हुई यूपी बार काउंसिल अध्यक्ष दरवेश यादव की हत्या के बाद एटा में सोमवार रात पुलिस लाइन के सरकारी आवास में एपीओ नूतन यादव की हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद वकीलों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। घटना के विरोध में कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजेंद्रपाल सिंह व महासचिव संजय उपाध्याय की मौजूदगी में अधिवक्ताओं की बैठक हुई।
इसके बाद वकीलों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी सुशील श्रीवास्तव को सौंपा। मांग की कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। साथ ही नूतन परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है। इससे पहले अधिवक्ताओं ने घटना के दिन न्यायिक कार्य भी नहीं किया था।
विज्ञापन
बार एसोसिएशन ने एपीओ की हत्या का विरोध कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही उन्नाव सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के अधिवक्ता का अच्छा इलाज कराने की मांग की। अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम पीएल मौर्य को दिया गया।