{"_id":"650f200ff6cd275906092544","slug":"lawyers-from-10-districts-will-gather-in-diwani-on-september-29-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-4830-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दीवानी में 29 सितंबर को जुटेंगे 10 जिलों के वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दीवानी में 29 सितंबर को जुटेंगे 10 जिलों के वकील
Sat, 23 Sep 2023 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 23 Sep 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। दीवानी में 29 सितंबर को मध्यांचल अधिवक्ता स्वाभिमान सम्मेलन होगा। सम्मेलन में 10 जिलों के वकील शामिल होंगे। वकीलों की राय से एक समिति का गठन किया जाएगा। वकीलों के खिलाफ होने वाली किसी भी कार्रवाई के विरोध में यही समिति निर्णय लेगी। सम्मेलन की सफलता के लिए वकीलों की अलग अलग समितियां बनाई गई हैं।
वकीलों के खिलाफ लगातार हो रही घटनाएं तथा कार्रवाई से वकीलों में आक्रोश है। वकीलों को एकजुट करने के लिए दीवानी परिसर में 29 सितंबर को अधिवक्ता सौरभ यादव के संयोजन में में मध्यांचल अधिवक्ता स्वाभिमान सम्मेलन आयेाजित करने का निर्णय लिया है। सम्मेलन के सह संयोजक की जिम्मेदारी संतोष यादव राजू को दी गई है। दीवानी परिसर में वकीलों की बैठक में स्वाभिमान सम्मेलन के लिए 10 समितियां बनाई गई हैं।
सम्मेलन में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया सहित मैनुपरी के अधिवक्ता शामिल होंगे। सम्मेलन में मध्यांचल अधिवक्ता स्वाभिमान समिति का गठन भी किया जाएगा। सम्मेलन के लिए बनाई गई समितियों में शामिल किए गए वकीलों ने शनिवार को संबंधित जिलों में पहुंचकर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से संपर्क किया। वकीलों के सम्मान और स्वाभिमान को बचाने के लिए 29 सितंबर को होने वाले सम्मेलन अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी करने की अपील की है।