फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lawyer reached Sur Sadan to meet CM Yogi who Angered by advocate death during police raid in agra

Advocate Death Case In Agra: सीएम योगी से मिलने पहुंचे वकील, एमजी रोड पर पुलिस ने बैरियर लगाकर रोका; लंबा जाम

Wed, 06 Mar 2024 11:58 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 06 Mar 2024 11:58 AM IST
सार

Advocate Death Case In Agra: आक्रोशित वकील सीएम योगी से मिलने सूर सदन के पास पहुंचे। एमजी रोड पर पुलिस ने बैरियर लगाकर उन्हें रोक लिया। इससे लंबा जाम लग गया। 

विज्ञापन
lawyer reached Sur Sadan to meet CM Yogi who Angered by advocate death during police raid in agra
सीएम योगी से मिलने पहुंचे वकील, एमजी रोड पर पुलिस ने बैरियर लगाकर रोका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस दबिश के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील शर्मा की मौत से वकीलों में आक्रोश है। बुधवार को मेट्रो के उद्घाटन के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ताजनगरी पहुंचे तो वकील उनसे मिलने के लिए निकल पड़े। हालांकि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। 

विज्ञापन


इसके बाद भी वकील सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर एमजी रोड स्थित सूरसदन के पास पहुंच गए। यहां पर सीएम के आने की सूचना थी। यहां पर शाह मार्केट के पास पुलिस ने नगर निगम की गाड़ी को आगे लगाकर वकीलों को रोका है। इससे शहर की नब्ज कही जाने वाली एमजी रोड पर जाम लग गया। 

विज्ञापन

एमजी रोड पैदल मार्च करते पहुंचे अधिवक्ता

ज्ञात हो कि मंगलम आधार अपार्टमेंट में बीती दो मार्च को पुलिस की दबिश के दौरान आठवीं मंजिल से गिरकर अधिवक्ता सुनील शर्मा की मौत हो गई थी। इससे अधिवक्ताओं में लगातार आक्रोश बना हुआ है। बुधवार को सीएम पहुंचे तो उनसे मिलने के लिए उनका गुस्सा फिर फूट पड़ा। पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार अधिवक्ता पैदल मार्च करते हुए एमजी रोड पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने दीवानी के सभी गेट बंद कर दिए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने उन्हें शहीद स्मारक की तरफ मोड़ा

इसके बावजूद अधिवक्ता छोटे गेट से निकलकर एमजी रोड पर पैदल मार्च करने लगे। यह देखकर पुलिस की सांस फूल गई। पुलिसकर्मी पीछे दौड़ पड़े। वकील 'वी वांट जस्टिस' के नारे लगा रहे थे। साथ ही 'अधिवक्ता सुनील शर्मा की जय... हत्यारों को फांसी दो' की नारेबाजी कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें शहीद स्मारक की तरफ मोड़ दिया। अधिवक्ताओं की रैली से लंबा जाम लग गया। लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed