फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lawyer Assaulted After Car Collision in Agra’s Lohamandi FIR Registered

दुस्साहस: अधिवक्ता की कार में मारी टक्कर, विरोध पर उसे ही पीट दिया; FIR हुई दर्ज

Wed, 18 Feb 2026 09:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 18 Feb 2026 09:54 AM IST
सार

आगरा में एक अधिवक्ता की कार में टक्कर मारने के बाद युवकों ने उसके साथ ही मारपीट कर दी। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Lawyer Assaulted After Car Collision in Agra’s Lohamandi FIR Registered
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीवानी से घर लौटकर जा रहे अधिवक्ता की कार में सामने से आ रहे दो युवकों ने स्कूटर से टक्कर मार दी। विरोध पर कार से खींचकर मारपीट का गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। शोर सुनकर आए स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाया। लोहामंडी थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस दो युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन


घटना रात करीब 9:30 बजे राजनगर में हुई, जब शुभम झा अपने घर की ओर जा रहे थे। राजनगर निवासी अधिवक्ता शुभम झा ने बताया कि शनिवार को वह अपने कार्यालय से काम खत्म कर रात करीब 9:30 बजे अपने घर जा रहे थे। राजनगर से निकलते समय सामने से आ रहे दो युवकों ने स्कूटर से उनकी कार में टक्कर मार दी। विरोध पर गाली गलौज देने लगे। उन्होंने गाड़ी के शीशे बंद कर वीडियो बनाया तो आरोपी गाड़ी में तोड़फोड़ करने लगे। बाद में कार से बाहर निकालकर मारपीट की। मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed